- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- इन खूबसूरत नेकपीस ने...
लाइफ स्टाइल
इन खूबसूरत नेकपीस ने परिणीति से लेकर दीपिका तक के ब्राइडल लुक में लगाए चार चांद
Mohammed Raziq
26 Sept 2023 2:06 PM IST

x
ब्राइडल लुक में लगाए चार चांद
हाल ही में परिणीती चोपड़ा ने राघव चड्ढा संग शादी रचाई। परिणीति का ब्राइडल लुक बेहद सुंदर था। अगर आपने गौर किया होगा कि परिणीति के ब्राइडल लुक में चार चांद लगाने का काम नेकलेस ने किया। इसी तरह अनुष्का से लेकर दीपिका तक के ब्राइडल लुक में ज्वेलरी ने बेहद अहम भूमिका निभाई। चलिए एक नजर डालते हैं बॉलीवुड ब्राइड्स के ब्राइडल नेकलेस पर।
परिणीती चोपड़ा नेकलेस
24 सिंतबर को बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीती चोपड़ा ने राघव चड्ढा से शादी की थी। इस खास मौके पर परिणीति ने सिग्नेचर क्रीम कलर का मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था।
लहंगे में जियोमेट्रिकल हैंडीक्राफ्ट वर्क किया गया था, जिसमें रशियन और जाम्बियन एमराल्ड ज्वेलरी से काम किया गया है। उन्होंने अपने लहंगे के साथ मल्टी-लेयर्ड अनकट नेकलेस पहना था। नेकपीस के साथ स्ट्डस इयररिंग्स और मांगटीका पहना था। यह मोजाम्बिक रूबी से बना था। परिणीति के ब्राइड लुक में चार चांद लगाने का काम नेकपीस ने किया। उन्होंने 'ऐरा नेकलेस' पहना था। इस नेकपीस का नाम मनीष मल्होत्रा द्वारा रखा गया था।
कियारा आडवाणी ब्राइडल ज्वेलरी
कुछ समय पहले कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा शादी के बंधन में बंधे थे। कियारा का ब्राइडल लुक बेहद सुंदर था। अपनी शादी के दिन कियारा ने ब्लश पिंक सीक्वेन और राइमस्टोन वर्क वाला लहंग पहना था।
कियारा के ब्राइडल लुक में सबकी नजरें उनके नेकपीस पर टिक गई थी। कियारा ने मनीष मल्होत्रा ज्वेलरी सिग्नेचर 'जायरा नेकलेस' और इयररिंग्स पहने थे। यह नेकपीस जाम्बियन एमराल्ड से बना था, जिसमें अल्ट्रा फाइन, पियर शेप के डायमंड लगे हुए थे। नेकपीस के साथ कियारा ने मांगटीका और हाथफूल भी पहने थे।
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट का ब्राइडल लुक बेहद अलग था, क्योंकि उन्होंने अपनी शादी के लिए लाल रंग को नहीं चुना था। आलिया भट्ट ने सब्यासाची द्वारा डिजाइन की हुई आइवरी ऑर्गेंजा साड़ी पहनी थी, जिस पर 'टिला वर्क' किया गया था।
आलिया के ब्राइडल लुक की खूबसूरती बढ़ाने का काम किया नेकपीस ने। आलिया ने साड़ी के साथ सब्यसाची हेरिटेज ज्वेलरी स्टेटमेंट अनकट डायमंड का नेकलेस कैरी किया था। नेकपीस के साथ झुमके, बैंग्ल, कड़ा और माथा पट्टी पहना था।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ शादी रचाई थी। अपनी शादी के दिन प्रियंका रेड कलर के लहंगे में नजर आई थीं। लहंगे के साथ उन्होंने मुगल ज्वेलरी कैरी की थी, जो 22 कैरेट गोल्ड से बनी थी। इसमें अनकट डायमंड, एमराल्ड्स और जैपनीज पर्ल शामिल थे। प्रियंका के ब्राइडल लुक की खासियत नेकलेस था, जिसमें 18 हजार व्हाइट गोल्ड में 84.50 कैरेट पियर शेप्ड डायमंड जड़े हुए थे।
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण ने कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाजों से शादी की थी। दीपिका ने कोंकणी वेडिंग के लिए रेड और गोल्ड कलर की कांजीवरम साड़ी पहनी थी। उनके लुक की खासियत थी, नेकलेस। दीपिका ने साड़ी के चोकर और रानी हार पहना था। हार के साथ माथा पट्टी और झुमकों ने उनकी खूबसूरती को दोगुना बढ़ा दिया था।
सिंधी वेडिंग के लिए रेड लहंगे के साथ अनकट डायमंड, रूबी, पर्ल्स और एमराल्ड गोल्ड सेट मल्टी-स्टैर्डेंड और लेयर्ड नेकलेस पहना था।
कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की फोटोज ने सभी को दीवाना बना दिया था। कैटरीना लाल रंग के जोड़े में किसी प्रिंसेज से कम नहीं लग रही थीं। अपनी शादी के दिन कैटरीना ने लाल रंग का हैवी गोल्ड एमब्रॉयडरी वाला लहंगा पहना था। लहंगे के साथ जरी वर्क वाला दुपट्टा कैरी किया था, लेकिन उनके नेकपीस ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया था।
लहंगे के साथ सब्यासाची हैरीटेज ज्वेलरी कलेक्शन का गोल्ड अनकट डायमंड सेट कैरी किया था, जिस पर हैंड-स्ट्रंग पर्ल्स से काम किया गया था।
नयनतारा
साउथ सिनेमा की सुपरस्टार नयनतारा का ब्राइडल लुक बेहद प्यारा था। उनके लुक को भी नेकलेस ने खास बनाया था। नयनतारा ने साड़ी के साथ डायमंड और एमराल्ड लेयर्ड नेकलेस कैरी किया था।
Next Story





