लाइफ स्टाइल

छोटी उंगलियों के लिए बेहद खास हैं मेहंदी के ये खूबसूरत डिजाइंस

SANTOSI TANDI
5 Jun 2023 8:24 AM GMT
छोटी उंगलियों के लिए बेहद खास हैं मेहंदी के ये खूबसूरत डिजाइंस
x
छोटी उंगलियों के लिए बेहद खास
मेहंदी लगाना तो हम सभी पसंद करते हैं। हर तीज-त्यौहार के लिए मेहंदी को हाथों और पैरों में लगाना शुभ माना जाता है। वहीं इसके कई डिजाइन आपने देखे ही होंगे, लेकिन क्या आप जानती हैं कि हाथों के आकार और साइज के हिसाब से भी मेहंदी लगाई जाती है?
अगर नहीं तो बता दें कि अगर आप अपने हाथों के आकार और साइज को ध्यान में रखकर सही डिजाइन नहीं चुनेंगी तो आपके हाथों पर लगी मेहंदी जचेगी नहीं और अलग ही नजर आएगी। ठीक इसी तरह से हाथों की उंगलियों के लिए भी यही नियम लागू होता है।
तो आइये देखते हैं मेहंदी के कुछ डिजाइंस जो खास आपके हाथों की उंगलियों के लिए हैं बिल्कुल परफेक्ट। साथ ही बताएंगे इन डिजाइन को बनाने का आसान तरीका।
मेहंदी डिजाइन 1
मॉडर्न और यूनिक स्टाइल की मेहंदी लगाना पसंद करती हैं तो आप इस तरह से रिंग फिंगर पर फूल-पत्ती या बेल डिजाइन बनाकर इसे हाथों के साइड तक ले जाकर बॉर्डर बना सकती हैं। वहीं इस तरह का डिजाइन आपके लुक को काफी स्टाइलिश बनाने में मदद करेगा। रिंग का डिजाइन आप छोटा ही रखें ताकि आपकी उंगलियां खूबसूरत नजर आए।
इसे भी पढ़ें :लगाने में बेहद आसान हैं बेल मेंहदी के ये डिजाइंस
मेहंदी डिजाइन 2
मेहंदी में पीकॉक डिजाइन काफी पसंद किया जाता है। वहीं अगर आप भी इसी डिजाइन को उंगलियों पर बनाना चाहती हैं तो इस तरह से बेल स्टाइल में आप मोर और उसके पंख को बना सकती हैं। ध्यान रहे कि पंख बनाने के लिए आप बारीक डिजाइन ही बनाएं और इसे टूथपिक की मदद से फैला लें। वहीं इस तरह की बेल आप हाथों के अलावा भी टैटू की तरह बना सकती हैं।
मेहंदी डिजाइन 3
वहीं अगर आप सभी उंगलियों पर डिजाइन बनाना चाहती हैं और साथ ही चाहती हैं कि आपकी उंगलियां लंबी नजर आए तो इस तरह से उंगलियों के बीच में लकीर खींचकर आप डिजाइन बना सकती हैं। आकर्षक लुक देने के लिए आप फूल या पत्ती बना सकती हैं।
मेहंदी डिजाइन 4
finger mehndi design
हथफूल की तरह मेहंदी लगाना चाहती हैं तो इस तरह से जाल बनाकर नीचे की ओर आप अपनी पसंद का कोई भी बारीक डिजाइन बना सकती हैं। वहीं इस तरह की हाथफूल मेहंदी डिजाइन आप एक से ज्यादा उंगलियों पर भी बना सकती हैं, लेकिन सभी पर आप इस तरह का डिजाइन न बनाये अन्यथा आपके हाथों पर ये मेहंदी डिजाइन नहीं जचेगा।
इसे भी पढ़ें :आपके हाथों में खूब जचेंगे मेहंदी के ये डिजाइंस
मेहंदी डिजाइन 5
सिंपल और सोबर डिजाइन की मेहंदी लगाना पसंद है तो केवल आप इस तरह से बारीक डिजाइन वाली रिंग स्टाइल मेहंदी केवल बीच वाली ऊँगली पर बना सकती हैं। डिजाइन के लिए आप इन्टरनेट की सहायता भी ले सकती हैं।
अगर आपको छोटे हाथों की उंगलियों के लिए के लिए मेंहदी के ये डिजाइंस और लगाने का आसान तरीका पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Next Story