लाइफ स्टाइल

गंगा नदी के पास बसे हैं ये खूबसूरत शहर, बनाएं घूमने का प्लान

SANTOSI TANDI
25 Aug 2023 12:57 PM GMT
गंगा नदी के पास बसे हैं ये खूबसूरत शहर, बनाएं घूमने का प्लान
x
बनाएं घूमने का प्लान
गंगा नदी भारत की सबसे पवित्र नदियों में से एक है। हिमालय से निकलकर उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार से होती हुई बंगाल की खाड़ी की में जाकर मिल जाती है। इस नदी के किनारे इलाहाबाद, वाराणसी और पटना जैसे प्रमुख शहर मौजूद है।
अगर बात करें गंगा नदी की लंबाई के बारे में..... तो भारत में इस नदी की कुल लंबाई लगभग 25 सौ से भी अधिक किमी लंबी है। इस नदी की औसत गहराई 16 मीटर (52 फीट) और अधिकतम गहराई 30 मीटर (100 फीट) है।
कई नदियां गंगा नदी के साथ बहती हैं जैसे- रामगंगा, गोमती, घाघरा, गंडकी, बूढ़ी गंडक, कोशी, महानंदा, तमसा, यमुना, सोन और पुनपुन आदि। साथ ही कई ऐसे शहर हैं जो गंगा नदी के आसपास बसे हैं, जहां पर घूमने का प्लान बनाया जा सकता है। तो चलिए आज हम ऐसी कई हसीन जगहें हैं, जो किसी जन्नत से कम नहीं है।
कोलकाता
पश्चिम बंगाल राज्य की राजधानी कोलकाता अपनी समृद्ध संस्कृति और ऐतिहासिक विविधता के लिए जाना जाता है। साथ ही, यह उन शहरों में से एक है जहां गंगा नदी बहती है। वहां इस नदी को हुगली नदी, गंगा या कटि-गंगा कहा जाता है। यह नदी मुर्शिदाबाद से निकलती है जहां गंगा नदी दो भागों में विभाजित हो जाती है, जिसमें बांग्लादेश से बहने वाले भाग को पद्मा कहा जाता है।
इसके दूसरे भाग को हुगली नदी के नाम से जाना जाता है। आप कोलकाता घूमने के लिए प्लान बना सकते हैं, जहां खूबसूरत जगहों की भरमार है। आप धार्मिक मंदिर, गार्डन या हिल्स स्टेशन घूमने का प्लान बना सकते हैं। अगर आप भीड़-भाड़ वाली जगह से अलग घूमना चाहते हैं, तो ट्रेकिंग का भी प्लान कर सकते हैं।
हरिद्वार
खूबसूरत सी शांति भरी सुबह और गंगा घाट में डुबकी लगाती भक्तों की भीड़। सांझ ढलने पर घंटियों की मंत्र मुग्ध कर देने वाली आवाजें और गंगा आरती का मनोरम नजारा। जी हां, हम बात कर रहे हैं हरिद्वार की। गंगा नदी की आसपास मौजूद जगहों के बारे में बात की जाए और हरिद्वार का नाम शामिल न किया ऐसा हो ही नहीं सकता।
हरिद्वार नाम से ही हरि की भूमि प्रतीत होने वाली ये खूबसूरत-सी जगह वास्तव में अपने आप में अनेक विशेषताएं समेटे हुए है। पूरी तरह से ईश्वर को समर्पित यह जगह भक्तों को पूरे साल अपनी और आकर्षित करता है। यहां पर कई ऐसी जगहें मौजूद हैं, जहां पर घूमने का प्लान बनाया जा सकता है।
बनारस
उत्तर प्रदेश राज्य में गंगा नदी के किनारे स्थित वाराणसी ऐतिहासिक के साथ-साथ एक पौराणिक शहर भी है। खासकर हिंदुओं के लिए यह बेहद ही पवित्र स्थल माना जाता है। यह शहर विशाल और पवित्र मंदिरों के साथ चर्चित घाटों के लिए भी काफी फेमस है।
वाराणसी में गंगा आरती सबसे चर्चित और पवित्र कार्यक्रम मानी जाती है। इसलिए पर्यटक जब भी कोई वाराणसी घूमने पहुंचता है वो गंगा आरती देखे बिना घर वापस नहीं जाता है। वाराणसी में सिर्फ अस्सी घाट को ही नहीं, बल्कि कई घाट को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
देवप्रयाग
बद्रीनाथ से कुछ ही दूरी पर जाकर देवप्रयाग स्थित है, जहा गंगा नदी का जन्म होता है। जी हां, यहीं भागीरथी और अलकनंदा आपस में आकर मिलती हैं, जिनकी खूबसूरती देखकर हर कोई चकित होता है। भागीरथी और अलकनंदा का ये संगम अद्भुत है और यहां इन दोनों नदियों के मिलने के बाद ही जन्म होता है गंगा नदी का।
इसके अलावा, यह जगह हिंदुओं के लिए बहुत खास है, जहां हर साल लोगों की भीड़ लगी रहती है। आप भी देवप्रयाग घूमने का प्लान बना सकते हैं, यहां से उत्तराखंड की और जगहों को एक्सप्लोर किया जा सकता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Next Story