लाइफ स्टाइल

हाथों को खूबसूरत दिखाएंगे ये चूड़ी मेहंदी डिजाइन

SANTOSI TANDI
5 Jun 2023 8:31 AM GMT
हाथों को खूबसूरत दिखाएंगे ये चूड़ी मेहंदी डिजाइन
x
हाथों को खूबसूरत दिखाएंगे
मेहंदी लगाना हर महिला को पसंद होता है। तीज-त्योहार पर खासकर महिलाएं हाथों में मेहंदी लगाती हैं। इसके लिए वो अलग-अलग डिजाइन भी सर्च करती हैं ताकि अच्छी मेहंदी डिजाइन अपने हाथों में लगा सके। लेकिन क्या आप जानती हैं कि, मेहंदी हाथों के आकार और डिजाइन के हिसाब से भी लगाई जाती है?
अगर नहीं तो आपको बता दें कि, हाथों में डिजाइन आपके हाथ के आकार के हिसाब से बनाएं जाते हैं। अगर आप भी मेहंदी डिजाइन को अपने हाथों के हिसाब से चुनेंगी तो ये आपके हाथों की शोभा और ज्यादा बढ़ाएगी। ऐसे में अगर आपके हाथ पतले और हथेलियां छोटी हैं तो चूड़ी डिजाइन आप हाथों में लगा सकती हैं।
अरेबिक चूड़ी मेहंदी डिजाइन
अरेबिक बेल, फुल हैंड मेहंदी डिजाइन आजकल काफी चल रहे हैं, लेकिन आप इसी डिजाइन को चूड़ी मेहंदी की तरीके से लगा सकती हैं। जिसमें आप कमल के फूल का डिजाइन या फिर जाली डिजाइन बना सकती हैं। इस तरह के डिजाइन आपके हाथों को भरा-भरा दिखाते हैं साथ ही लगने के बाद काफी अच्छे लगते हैं। आप चाहे तो इसके आस-पास बॉर्डर डिजाइन भी बना सकती हैं और इसे शेड कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Front Hand Mehndi Designs : मेहंदी के ये आसान डिजाइंस बढ़ाएंगे आपके हाथों की शोभा
फ्लावर चूड़ी मेहंदी डिजाइन
फ्लावर मेहंदी डिजाइन काफी सिंपल होता है। इसे आप घर पर आसानी से लगा सकती हैं। सबसे पहले इसके लिए चूड़ी डिजाइन की तरह हाथों पर गोला बनाएं। इसके बाद फ्लावर डिजाइन को इसमें फील करें और उसे शेड करें। आप चाहे तो इसके आसपास आप छोटी-छोटी पत्तियां बना सकती हैं। इसी डिजाइन को हथेली तक रिपीट करें। उंगलियों के लिए आप जालीदार डिजाइन बना सकती हैं।
टैटू स्टाइल चूड़ी डिजाइन
अगर आपको टैटू (टैटू मेहंदी डिजाइन) बनवाना पसंद है लेकिन आप बनवाने से डरती हैं तो इसके लिए आप मेहंदी से भी इस तरह के डिजाइन बना सकती हैं। जिसमें आप जिक-जैक पेटर्न, मोर डिजाइन या फिर फेदर डिजाइन क्रिएट कर सकती हैं। आप चाहे तो इसे हाथ के पीछे वाले हिस्से में और हथेली में अलग तरह के डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं।
लेकिन इस बात का ध्यान रखें की इसे बनाते समय बारीकी का खास ध्यान रखें। क्योंकि इस तरह के डिजाइन जितनी बारीकी से लगाए जाएंगे। उतने ही हाथ पर खिलकर आएंगे।
इसे भी पढ़ें: Mehndi Design : ब्रेसलेट मेहंदी डिजाइंस आपके हाथों को देंगी खूबसूरत लुक
ऐसे और भी चूड़ी डिजाइन हैं जिन्हें आप अपने हाथों में लगा सकती हैं। त्योहार और शादी दोनों में ये हाथों में लगने के बाद काफी अच्छे लगते हैं।
आपको ये डिजाइन कैसे लगाएं हमारे कमेंट सेक्शन पर इसकी जानकारी जरूर शेयर करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Next Story