लाइफ स्टाइल

किडनी फेल होने के है ये लक्षण

Kajal Dubey
22 April 2023 3:07 PM GMT
किडनी फेल होने के है  ये लक्षण
x
किडनी से संबंधित बीमारियां
किडनी से संबंधित बीमारियां गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन रही हैं। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि इनमें से ज्यादातर बीमारियों का बचाव और उपचार संभव है, बशर्ते बीमारी का सही समय पर और सही ढंग से उपचार हो। किडनी यानी गुर्दे की बीमारी का समय रहते उचित इलाज नहीं हो पाने पर अंततः डायलिसिस या गुर्दा प्रत्यारोपण के विकल्प को चुनना पड़ता है। यह कार्य काफी जटिल और महंगा भी होता है। यदि हम अपनी जीवनशैली और खानपान की आदतों में सुधार करना शुरू कर दें, तो इस समस्या को आने से पहले ही रोक सकते हैं।
देश में गुर्दा फेल होने की समस्या लगातार बढ़ रही है। इसकी दो वजहें बिल्कुल स्पष्ट हैं- मधुमेह और रक्तचाप। देश में इन दोनों ही बीमारियों से ग्रस्त लोग बढ़ रहे हैं। हमारे देश में हर साल एक लाख से अधिक लोगों के गुर्दे फेल होते हैं, लेकिन मात्र 10 से 15 हजार लोगों का ही प्रत्यारोपण हो पाता है। बाकी लोगों को डायलिसिस या बिना डायलिसिस के जीवन गुजारना होता है। सही उपचार नहीं मिल पाने के कारण ऐसे बहुत से लोग जल्द ही मौत के शिकार हो जाते हैं।
अगर गुर्दे सही ढंग से काम नहीं कर रहे हैं और मरीज ट्रांसप्लांट कराने की स्थिति में है, तो सबसे बेहतर विकल्प रीनल ट्रांसप्लांट ही है। डायलिसिस पर आदमी ज्यादा लंबा नहीं चल पाता, बीमारी उसे जकड़ती जाती है। उसे हार्ट, टीबी, हेपेटाइटिस जैसी अन्य बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। गुर्दे की क्षमता अगर प्रभावित होती है, उसे नजरअंदाज न करें। तुरंत किसी अच्छे चिकित्सक की निगरानी में उपचार शुरू कर दें।
40 साल की उम्र पार कर चुके हैं, तो समय-समय पर स्वास्थ्य की जांच जरूर कराएं।
साल में कम से कम एक या दो बार ब्लड शुगर और ब्लडप्रेशर जरूर चेक कराएं।
अगर रात में पेशाब के लिए बार-बार उठना पड़ रहा है, तो गुर्दा खराब होने का यह शुरुआती संकेत हो सकता है।
पेशाब में झाग बन रहा है, तो उसकी जांच जरूरी है।
गुर्दे का मुख्य काम खून बनाना है, अगर पर्याप्त खून नहीं बन पा रहा है या हीमोग्लोबिन कम है, तो सतर्क हो जाएं।
भूख नहीं लग रही है, बार-बार उल्टी आ रही है। शरीर में सूजन और हाथों-पैरों में दर्द है, तो हो सकता है कि गुर्दे सही ढंग से काम नहीं कर रहे हैं।
Next Story