लाइफ स्टाइल

ये हैं भारत के सबसे खूबसूरत चाय के बागान, जानें कहां हैं स्थित

SANTOSI TANDI
29 Sep 2023 9:49 AM GMT
ये हैं भारत के सबसे खूबसूरत चाय के बागान, जानें कहां हैं स्थित
x
जानें कहां हैं स्थित
अगर आप चाय के शौकीन हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे चाय के बागानों के बारे में बताएंगे जिनके बारे में जानकर आपको भी विश्वास नहीं होगी कि वह इसने पुराने और बेहद सुंदर चाय के बागान हैं। चाय के इन बागानों को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। अगर आप इन चास के बागानों के बारे में जानना चाहती हैं तो यह लेख जरूर पढ़ें।
नीलगिरी पहाड़ में चाय का बागान
तमिलनाडु में स्थित नीलगिरी पहाड़ी पहाड़ी पर 100 साल से भी अधिक समय से उगाया जाने वाला चाय का बागान पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां कई टी प्लांट भी बनाएं गए है। नीलगिरी के पास स्थित कुनूर में आप कई चाय के बागान को देखने का मजा ले सकते है। काली और ऊलोंग यहां उगाई जाने वाली मुख्य प्रकार की चाय हैं, और उनकी सुगंध और स्वाद शेष भारत में पाई जाने वाली चाय से भिन्न है। यह चाय वर्ड फेमस चायों में से एक है।
मुन्नार में चाय का बागान
केरल में स्थित मुन्नार चाय बागान के लिए बेहद प्रसिद्ध है। यहां आप चाय बागान घूमने से आप ताजी-ताजी पत्तियां घर भी ला सकती हैं। यहां आपको चाय बागान देखने के साथ प्रकृति का खूबसूरत नजारा भी देख सकती हैं। यहां पर हर साल लाखों लोग चाय का बगान देखने के लिए आते हैं। यहां पर टाटा और तलयार की 30 से अधिक फैक्टरी हैं, जिनमें आप टिकट लेकर चाय की खुशबू के बीच चाय बनते हुए देख सकती हैं। यहां एक आउटलेट भी है जहां से आप अपनी पसंद की चाय और मसाला उत्पाद खरीद सकती हैं।
जोरहाट में चाय का बागान
जोरहाट आसाम में स्थित सबसे बड़ा चाय उत्पादक क्षेत्र माना जाता है। जोरहाट में हर वर्ष चाय महोत्सव मनाया जाता है। इस महोत्सव का मजा उठाने के लिए हर साल भारी तादाद में पर्यटकों की भीड़ लगती है। यहां आप चाय के बागान की सैर करने के साथ-साथ महोत्सव का भी मजा ले सकते है। इसके साथ ही दुनिया में स्थित सबसे पुराना चाय संस्थान टोकलाई चाय अनुसंधान केंद्र है, जो जोरहाट की सुंदरता में चार-चांद लगाता है। जोरहाट को अपनी समृद्ध संस्कृति के लिए जाना जाता है।
Next Story