लाइफ स्टाइल

ये हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत सड़कें, आपको भी जरूर करना चाहिए यहां सफर

SANTOSI TANDI
9 Jun 2023 11:09 AM GMT
ये हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत सड़कें, आपको भी जरूर करना चाहिए यहां सफर
x
ये हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत
दुनियाभर में कई ऐसी जगहें हैं, जिनकी खूबसूरती का अंदाजा हमें वहीं जाकर पता चलता है। आज हम आप खूबसूरत जगहों के बारे में नहीं बल्कि आपकी मंजिल तक पहुंचाने शानदार सड़कों और रास्तों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन सड़कों के बारे में जानकर आपका मन भी इन खूबसूरत सड़कों पर जाने का जरूर करने लगेगा।
1)मिलफोर्ड रोड
सबसे बेहतरीन सड़कों में से एक न्यूजीलैंड के मिलफोर्ड रोड का नाम भी आता है। यहां जाने का मतलब है कि आपको पहाड़ों के बीच से गुजरना होगा। अगर आप कार या फिर बाइक से इन सड़कों से गुजरेंगी तो आपको इस सड़क की खूबसूरती देखने को मिलेगी। यहां की खूबसूरती आपको एक बार लाइफ में जरूर देखनी चाहिए। (भारत में है दुनिया का एकलौता Vegetarian शहर)
2)द अटलांटिक रोड
दुनिया की सबसे खतरनाक सड़कों में भी इस सड़क का नाम शामिल है। नॉर्वे का शानदार द अटलांटिक रोड बहुत खास है। यह रोड करीब 8.3 किलोमीटर लंबी है। यह रोड कई छोटे-छोटे आईलैंड पर बना है। साल 1986 में शुरू नार्वे की अटलांटिक रोड का निर्माण 64 कंट्री रोड के रूप में किया गया था। (भारत की बेस्ट रोड ट्रिप प्लेसेस)
3)द ब्लैक फॉरेस्ट
द ब्लैक फॉरेस्ट रोड दुनिया के सबसे शानदार सड़कों में से एक है। यहां जाते समय आपको कई ऐतिहासिक इमारतें देखने को मिल जाएंगी। यह सड़क जर्मनी में है और इसकी खूबसूरती देखने के लिए हर साल लाखों लोग आते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- भारत के सबसे खूबसूरत रास्तों में से एक है कोडाइकनाल-मुन्नार का रास्ता, झरने-पहाड़ और दिखेगा बहुत कुछ
4)लेह मनाली रोड
दुनिया के सबसे यूनिक और सुंदर रास्तों में भारत का लेह मनाली हाईवे भी आता है। यहां से पहाड़ों का नजारा बेहद ही खूबसूरत और शानदार नजर आता है। यहां पर मुख्य रूप से बाइक राइडर्स जाना पसंद करते हैं क्योंकि उनके लिए यह जगह किसी एडवेंचर के कम नहीं होती है।
इसे जरूर पढ़ें-एडवेंचर का लेना है मजा तो यहां आइएं जहां आपका पैसा होगा पूरी तरह वसूल
5)ग्रेट ओशियन रोड
ग्रेट ओशियन रोड ऑस्ट्रेलिया में है। 243 किलोमीटर लंबी सड़क है। साउथ ईस्टर्न कोस्ट से जुड़ा ये रास्ता टॉरक्वे और एल्फोर्ड को आपस में जोड़ता है। इसके रोड के पास कई सारे पेड़ और पौधे भी लगे हुए होते हैं जो इसकी खूबसूरती को और भी ज्यादा बढ़ा देते हैं।
आपको इन सड़कों के बारे में जानकर कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Next Story