लाइफ स्टाइल

दक्षिण भारत में छुट्टियां बिताने के लिए बेस्ट हैं ये जगह

Apurva Srivastav
2 Jun 2023 3:27 PM GMT
दक्षिण भारत में छुट्टियां बिताने के लिए बेस्ट हैं ये जगह
x
आप वेकेशन के लिए साउथ इंडिया भी जा सकते हैं। समुद्र तट की खूबसूरती, हरियाली और झरने आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे। इसके अलावा यहां कई मंदिर भी हैं जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताया गया है जो दक्षिण भारत में छुट्टियां बिताने के लिए बेस्ट हैं ये जगह। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये जगहें।
अलाप्पुझा- अलाप्पुझा को एलेप्पी के नाम से भी जाना जाता है। यह केरल में स्थित एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यहां आप हरे-भरे वातावरण में कुछ समय शांति से बिता पाएंगे।
कूर्ग - कर्नाटक में स्थित कूर्ग एक बहुत ही प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यहां के कॉफी और चाय के बागानों की खूबसूरती पर्यटकों को खूब लुभाती है। आपको खूबसूरत झील, झरने और घास के मैदान पसंद आएंगे।
कोडाइकनाल - कोडाइकनाल तमिलनाडु में स्थित एक बहुत ही खूबसूरत जगह है। बादलों से घिरी पहाड़ियां पर्यटकों को खूब आकर्षित करती हैं। कोडाइकनाल दक्षिण भारत के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है।
वायनाड - वायनाड में आप दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए जा सकते हैं। ये केरल में है. यहां आप कई तरह की एक्टिविटीज का लुत्फ उठा सकते हैं। इसमें बैम्बू राफ्टिंग, ट्रेकिंग, बोटिंग, जंगल सफारी और जिपलाइनिंग आदि शामिल हैं।
Next Story