लाइफ स्टाइल

चटपटे अचार खाने के ये फायदें

SANTOSI TANDI
20 Aug 2023 2:19 PM GMT
चटपटे अचार खाने के ये फायदें
x
के ये फायदें
सिर्फ भारत ही नहीं दुनियाभर में खाने के साथ अचार का सेवन किया जाता है। अगर भारत की बात की जाये तो यह खाने का अहम हिस्सा है। भारत में विभिन्न प्रकार के फलों और सब्जियों में तेल और मसाले मिलाकर अचार बनाया जाता है। खाने में थोड़ा सा अचार हो तो स्वाद बढ़ जाता है। खट्टे, मीठे और तीखे स्वाद में उपलब्ध अचार भारतीय थाली के जायके को और अधिक बढ़ाने का काम करते हैं। इसमें कोई दो-राय नहीं है अचार का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए, फलों और सब्जियों के साथ मसाले और तेलयुक्त अचार के सेवन बहुत सारे स्वास्थ्यवर्धक फायदे हैं, लेकिन इससे होने वाले नुकसान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। ध्यान देने की बात है कि स्ट्रोक या फिर दिल से जुड़ी बीमारी होने पर अचार के सेवन से परहेज करना चाहिए। जहां खाने के स्वाद को दोगुना कर देता है वहीं ये स्वास्थ्य के लिहाज से भी फायदेमंद है। तो आइये जानते हैं अचार से होने वाले फायदों के बारे में।
गर्भवती आम का अचार खाएं :
आम का अचार और नींबू का अचार खाने से सुबह के वक्त गर्भवती को होने वाली कमजोरी में राहत मिलती है। गर्भवती महिलाओं को थोड़ा अचार खाना चाहिए।
वजन घटाने के लिए :
अगर आप वजन घटाने का हर तरीका आजमाते हैं तो एकबार ये तरीका भी आजमाकर देखिए। अचार खाने से वजन कम होता है। दरअसल, इसमें बहुत कम मात्रा में कैलोरी होती है। साथ ही इसमें मौजूद मसाले फैट को बहुत जल्दी टुकड़ों में बांट देते हैं।
पाचन क्रिया सुधारे :
अचार खाने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है। दरअसल पेट में अच्छे और बुरे दोनों तरह के कीटाणु होते हैं, जब आप किसी भी प्रकार की एंटीबॉयटिक दवा का सेवन करते हैं, तब अच्छे कीटाणु समाप्त हो जाते हैं। इससे पाचन क्रिया प्रभावित होती है और खाना आसानी से नहीं पचता है। जबकि अचार में नमक होता है जो प्रोबॉयोटिक्स के विकास में सहायक है। इससे पाचन क्रिया में सुधार होता है।
एंटी ओक्सिडेंट होता है :
अगर आप अचार का नियंत्रित मात्रा में सेवन करते हैं तो यह बहुत लाभदायक होता है। यह एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो शरीर को फ्री-रेडिकल्स से सुरक्षित रखने का काम करता है।
विटामिन K :
अचार विटामिन K के अच्छे माध्यम होते हैं। ये विटामिन ब्लड क्लॉटिंग के लिए उत्तरदायी होता है। खासतौर पर चोट आदि लगने पर। अचार खाने का ये सबसे बेहतरीन फायदा है।
दिमाग के लिए फायदेमंद :
अचार पेट के साथ-साथ दिमाग के लिए भी फायदेमंद है। अचार में पाये जाने वाले प्रोबॉयोटिक्स बैक्टीरिया दिमाग के लिए भी फायदेमंद होते हैं। कुछ शोधों में यह बात साबित हो चुकी है कि केंद्रीय तंत्रिका प्रणाली और दिमाग के बीच में गहरा संबंध होता है, अगर पेट सही रहे तो दिमाग भी सही तरह से काम करता है।
Next Story