लाइफ स्टाइल

बेहतर नींद दिलाने में है ये 5 बेस्ट प्लांट्स, जानें इसके बारे में

Ritisha Jaiswal
18 Nov 2021 1:57 PM GMT
बेहतर नींद दिलाने में है ये 5 बेस्ट प्लांट्स, जानें इसके बारे में
x
कुछ लोग अक्सर नींद ठीक से ना आने की शिकायत करते हैं। इसके पीछे का तनाव हो सकता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | कुछ लोग अक्सर नींद ठीक से ना आने की शिकायत करते हैं। इसके पीछे का तनाव हो सकता है। इसके लिए कई बार लोग दवाओं का सहारा लेने लगते हैं। मगर आप इससे बचने व अच्छी नींद पाने के लिए अपने बेडरूम में कुछ पौधे लगा सकते हैं। एक्सपर्ट अनुसार, ऐसे कई पौधे है, जो अनिद्रा की समस्या दूर करने में मदद करते हैं। इसके साथ इन पौधों से हवा शुद्ध होने में भी मदद मिलती है। इसके अलावा ये पौधे आपके कमरे की खूबसूरती पर चार-चांद लगा देंगे। चलिए आज हम आपको बेहतर नींद दिलाने में 5 बेस्ट प्लांट्स के बारे में बताते हैं...

लैवेंडर
लैवेंडर की धीमी-धीमी खुशबू आपके बेडरूम को महकाने का काम करेगी। अध्ययन अनुसार, इसमें ऐसे गुण होते हैं जो दिल की गति को सही रखते हैं। इसके साथ ही हाई ब्लड प्रेशर को कम करके तनाव से राहत दिलाते हैं। ऐसे में रात को अच्छी व गहरी नींद आती है।
स्नेक प्लांट
एक्सपर्ट अनुसार, स्नैक प्लांट ऑक्सीजन छोड़ते और कार्बन डाइऑक्साइड लेता है। ऐसे में ये हवा शुद्ध करने में मदद करते हैं। ऐसे में तनाव कम होकर अच्छी नींद आने में मदद मिलती है।
एलोवेरा
एलोवरा का पौधा घर की खूबसूरती बढ़ाने का काम करता है। वहीं ये रात के समय ऑक्सीजन छोड़ता है। इससे आसपास का वातावारण शुद्ध रहता है। ऐसे में अनिद्रा की समस्या से बचाव रहता है।
जरबेरा डेज़ीज़
आप अपने कमरे में जरबेरा डेज़ीज़ का पौधा लगा सकते हैं। रंग-बिरंगे फूलों वाला यह पौधा आपके रूम की खूबसूरती बढ़ाने के साथ बेडरूम में शुद्ध हवा फैलाएगा। ऐसे में आपको अच्छी नींद आने में मदद मिलेगी।
चमेली
आमतौर पर तनाव होने से नींद ना आने की समस्या रहती है। ऐसे में आप कमरे में चमेली का पौधा लगा सकते हैं। इसकी धीमी खुशबू तनाव कम करने में मदद करती है। ऐसे में अनिद्रा से परेशान लोग चमेली का पौधा अपने कमरे में लगा सकते हैं।


Next Story