लाइफ स्टाइल

ये हैं नींबू की कुछ प्रमुख किस्में, अचार से लेकर जूस तक इन चीजों के लिए होता है इस्तेमाल

SANTOSI TANDI
8 Jun 2023 7:07 AM GMT
ये हैं नींबू की कुछ प्रमुख किस्में, अचार से लेकर जूस तक इन चीजों के लिए होता है इस्तेमाल
x
, अचार से लेकर जूस तक इन चीजों के लिए
नींबू का नाम सुनने के बाद आपके दिमाग में क्या ख्याल आता है? पीले रंग का छोटा सा नींबू जिसका स्वाद बहुत ज्यादा खट्टा और चटाकेदार होता है। भारत में नींबू का इस्तेमाल चटनी और ड्रिंक्स में खट्टापन लाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा नींबू की बागवानी देश भर में की जाती है। इसके पेड़ आपको आसानी से देखने को मिल जाएंगे। नींबू के पेड़ की देखभाल कम करने की आवश्यकता होती है इसलिए हर मौसम आपको उपलब्ध होंगे। भारत में नींबू की अच्छी उत्पादन होती है इस लिए भारत जापान, नेपाल, थाईलैंड और बांग्लादेश जैसे देशों को नींबू एक्सपोर्ट करता है। आज के इस लेख में हम भारतीय नींबू के कुछ किस्मों के बारे में जानेंगे।
गोंधराज
इस नींबू का फसल बंगाल में पहली बार हुआ था इसलिए बंगाल को गोंधराज की जन्मभूमि कहा जाता है। इसके छिलके मोटे और मजबूत होते हैं, वहीं इसकी खुशबू भी काफी स्ट्रांग होती है। इसके छोटे से टुकड़े से ही भोजन का स्वाद बढ़ जाता है। इस नींबू में सिट्रस और विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है।
नेपाली गोल
नेपाली गोल नाम से लोकप्रिय यह नींबू आमतौर पर दक्षिण भारतीय राज्यों में उगाई जाती है। इस नींबू में बहुत कम बीज और ढेर सारे रस होते हैं। भले ही इसका नाम नेपाली गोल है लेकिन इसकी खेती भारत के दक्षिण भारतीय राज्यों में होती है।
मौसंबी या मीठा नींबू
सभी फल दुकान और सड़कों पर मिलने वाले इस नींबू को मौसंबी के नाम से जाना जाता है। यह नींबू के प्रमुख किस्मों में से एक है जिसका स्वाद हल्का कड़वा और मीठा होता है। अन्य की तुलना में यह नींबू कम खट्टा होता है। बाजार में आपको मौसंबी के जूस (मौसंबी के जूस के फायदे) के स्टॉल आसानी से मिल जाएंगे।
शरबती नींबू
गोल और छोटे नींबू की तुलना में इस नींबू की साइज बड़ी होती है। इसके छिलके भी बहुत मोटे होते हैं और छोटे या देशी नींबू की तुलना में इस नींबू का उत्पादन अधिक होता है। घरों में इस नींबू से अचार और इसके रस से शिकंजी और शरबत जैसे कई तरह के रेसिपी बनाने के लिए इस्तेमाल करते हैं।
नेमू टेंगा
यह असमिया नींबू का प्रकार है जो कि दो किस्मों में आती है, पहला गोल नींबू और दूसरा काजी नींबू। अन्य नींबू की तुलना में काजी नींबू अधिक रसदार होता है। काजी नींबू का इस्तेमाल वाणिज्य और रसोई में खाना बनाने के लिए किया जाता है। (नींबू का अचार रेसिपी)
ये रहे नींबू के कुछ किस्म जिसके बारे में हमने इश लेख में बताया है। उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। यदि आपको यह लेख पसंद आई है तो हमें कमेंट कर बताएं। ऐसे ही लेख पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Next Story