लाइफ स्टाइल

ये हैं शानदार गिफ्ट्स आइडियाज़ करवा चौथ पर पति को तोहफे देकर करें सरप्राइज

Teja
23 Oct 2021 12:00 AM IST
ये हैं शानदार गिफ्ट्स आइडियाज़ करवा चौथ पर पति को तोहफे देकर करें सरप्राइज
x
करवा चौथ (Karwa Chauth) दरअसल पति-पत्नी के बीच प्यार और स्नेह को समर्पित एक त्‍योहार है
जनता से रिश्ता वेबडेसक | करवा चौथ (Karwa Chauth) दरअसल पति-पत्नी के बीच प्यार और स्नेह को समर्पित एक त्‍योहार है. इस त्‍योहार में महिलाएं भगवान शिव और उनकी पत्नी देवी पार्वती की पूजा करती हैं और अपने पति (Husband) के सौभाग्‍य के लिए कठोर व्रत और पूजा करती हैं. माना जाता है कि अगर व्रत में गलती से भी कोई कमी रह गई तो इसका प्रभाव पति के जीवन पर पड़ता है. कठोर व्रत के बावजूद इसे बड़े ही जतन और उत्‍साह से मना जाता है और तोहफों का आदान प्रदान होता है.पति पत्‍नी के बीच साझा किए गए उपहार उनके बंधन को मजबूत बनाता है और हर उम्र में प्‍यार को जीवंत रखता है. आमतौर पर इस दिन पति ही पत्‍नी को तोहफे (Gift For Husband) देता है लेकिन अगर आप अपने पति को सरप्राइज करना चाहती हैं तो आप भी उनके जरूरत की चीजों को तोहफे में दे सकती हैं. तो आइए यहां हम आपको बताते हैं कि आप अपने पति को करवाचौथ पर क्‍या गिफ्ट कर सकती हैं.
Next Story