लाइफ स्टाइल

वात और कफ नाशक बताये जाने वाले जायफल के ये भी है फायदे

SANTOSI TANDI
24 Sep 2023 11:18 AM GMT
वात और कफ नाशक बताये जाने वाले जायफल के ये भी है फायदे
x
जायफल के ये भी है फायदे
जायफल एक ऐसा मसाला है जो रसोई मे काम मे लिया जाता है। इसके स्वाद का अनुभव एकदम अलग ही होता है। जायफल एक गुणकारी औषधि भी है, आयुर्वेद में जायफल को वात एवं कफ नाशक बताया गया है। इससे कई बीमारियों में लाभ मिलता है तथा सौन्दर्य सम्बन्धी कई समस्याओं से रहत मिलती है। यह आंतो मे पहुंचकर वहां से गैस को हटाता है। यह चक्कर की समस्या से भी निजात दिलाता है। तो आइये जानते है इसके और भी फायदे.......
1. सुबह-सुबह खाली पेट आधा चम्मच जायफल चाटने से गैस्ट्रिक, सर्दी-खांसी की समस्या नहीं सताती है।
2. पेट में दर्द होने पर चार से पांच बूंद जायफल का तेल चीनी के साथ लेने से आराम मिलता है।
3. भूख न लग रही हो तो चुटकी भर जायफल की कतरन चूसिये इससे पाचक रसों की वृद्धि होगी और भूख बढ़ेगी, भोजन भी अच्छे तरीके से पचेगा।
4. लकवे की परेशानी जायफल को पानी में घिसकर रोज लेप करना चाहिए, दो माह तक ऐसा करने से अंगों में जान आ सकती है।
5. जायफल के चूर्ण को शहद के साथ खाने से ह्रदय मज़बूत होता है। पेट भी ठीक रहता है।
6. इसे थोडा सा घिसकर काजल की तरह आँख में लगाने से आँखों की ज्योति बढ़ जाती है और आँख की खुजली और धुंधलापन ख़त्म हो जाता है।
7. दांत में दर्द होने पर जायफल का तेल रुई पर लगाकर दर्द वाले दांत या दाढ़ पर रखें, दर्द तुरंत ठीक हो जाएगा। अगर दांत में कीड़े लगे हैं तो वे भी मर जाएंगे।
Next Story