लाइफ स्टाइल

दिवाली के लिए बेस्ट हैं इन एक्ट्रेस के लहंगे, आप भी करें स्टाइल

SANTOSI TANDI
28 Sep 2023 10:59 AM GMT
दिवाली के लिए बेस्ट हैं इन एक्ट्रेस के लहंगे, आप भी करें स्टाइल
x
आप भी करें स्टाइल
दिवाली पर हर कोई अपने लिए अलग-अलग आउटफिट खरीदता है, ताकि वो जब उसे वियर करे तो सबसे अलग नजर आए। अगर आप इस दिवाली पर लहंगा वियर करने के बारे में सोच रही हैं तो इसके लिए आप बॉलीवुड एक्ट्रेस के लहंगा लुक को ट्राई कर सकती हैं। इन लुक को रीक्रिएट करके आप भी इस दिवाली को खूबसूरत लग सकती हैं। चलिए जानते हैं किन लहंगा डिजाइन को आप वियर कर सकती हैं।
हैवी वर्क लहंगा करें स्टाइल
अगर आपकी शादी के बाद ये पहली दिवाली है तो इसके लिए आप हैवी वर्क लहंगा वियर कर सकती हैं। इसमें आपको चोली से लेकर लहंगा भी हैवी वर्क का मिलेगा। शिल्पा शेट्टी के इस लुक को ट्राई कर सकती हैं। इस फोटो में उन्होंने ऑरेंज और पिंक कलर के लहंगे को वियर किया है जिसे Mayyur Girotra ने डिजाइन किया है। इस तरीके का लहंगा आप मार्केट से खरीद सकती हैं। ये लहंगा आपको 2000 से 5000 की रेंज में मिल जाएगा।
फ्लोरल प्रिंट लहंगा करें वियर
अगर आप इस दिवाली पेस्टल कलर का लहंगा ट्राई करना चाहती हैं तो इसके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है फ्लोरल प्रिंट लहंगा। इस तरह के लहंगे में (प्रिंटेड लहंगा डिजाइन) आपको फ्लोरल प्रिंट डिजाइन मिलेगा। जिसे आप इस दिवाली पर वियर कर सकती हैं। कृति सेनन का ये लहंगा लुक भी काफी अच्छा है और सिंपल है। इसे Anushree Reddy ने डिजाइन किया है। आप भी मार्केट से इस तरीके के लहंगे को खरीदकर दिवाली पर वियर कर सकती हैं।
मिरर वर्क लहंगा डिजाइन
अगर आप थोड़ा हैवी वाले लहंगे को वियर करना चाहती हैं तो इसके लिए आप मिरर वर्क लहंगा पहन सकती हैं। इस तरह का लहंगा दिवाली (इंगेजमेंट लहंगा डिजाइन) के लिए बेस्ट ऑप्शन है। इस फोटो में रकुल प्रीत ने जिस लहंगे को वियर किया है आप भी इस तरीके का लहंगा मार्केट से खरीदकर वियर कर सकती हैं। मार्केट से इस तरीके के लहंगे आपको 2000 से 5000 की रेंज में मिल जाएगी।
इन बॉलीवुड एक्ट्रेस के लहंगा लुक को आप ट्राई करेंगी तो खूबसूरत नजर आएंगी। इन्हें वियर करें और लुक को कंप्लीट करें।
Next Story