लाइफ स्टाइल

वजन घटाने के लिए बेस्ट हैं ये 7 फूड्स, जाने सेवन करने का सही तरीका

Tulsi Rao
16 Jun 2022 11:37 AM GMT
वजन घटाने के लिए बेस्ट हैं ये 7 फूड्स, जाने सेवन करने का सही तरीका
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। वजन कम करना कुछ लोगों को काफी कठिन लग सकता है क्योंकि इसमें आपको डाइट पर नियंत्रण रखने की काफी आवश्यकता होती है। वजन कम करने का मतलब यह नहीं होता है कि आपको सब कुछ छोड़ कर भूखा रहना है। इसका मतलब है आपको पोर्शन में खाना होता है और आप कभी कभार अपनी मन पसंद की चीजों का भी सेवन कर सकते हैं। हर रोज आपको हेल्दी चीजें खाने की कोशिश करनी चाहिए और फाइबर और प्रोटीन से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए क्योंकि ये चीजें वजन कम करने में काफी फायदेमंद होती हैं। ऐसी ही चीजों में कद्दू और छोले शामिल हैं, जोकि खाने में भी काफी स्वादिष्ट होते हैं। तो आइए जानते हैं ऐसी कौन कौन सी चीजें हैं जिनका सेवन करने से आपको वजन कम करने में मदद मिल सकती है।

अखरोट
अखरोट में मोनो सैचुरेटेड फैट होता है और इसमें दिल के लिए लाभदायक तत्व पाए जाते हैं। एक मुट्ठी अखरोट में लगभग 4 ग्राम प्रोटीन और दो ग्राम फाइबर होता है। इसमें कैलोरीज़ भी काफी कम होती हैं और इतनी मात्रा में केवल 200 कैलोरीज़ पाई जाती हैं। इसलिए इसे एक हेल्दी स्नैक के रूप में खाया जा सकता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स और पोली फेनोल होते हैं जो इसे हेल्दी बनाने में सहायक हैं।
कद्दू के बीज
कद्दू में एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं और इसमें कैलोरीज़ भी काफी कम मात्रा में पाये जाते हैं। इसमें विटामिन और मिनरल्स की मात्रा भी काफी ज्यादा होती है। साथ ही इसमें बीटा कैरोटिन नाम का कंपाउंड होता है जिससे शरीर को विटामिन ए मिलता है और इसका सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी काफी कम हो सकती है। इसमें सोडियम भी नहीं पाया जाता है और फैट की मात्रा भी नहीं होती है।
शकरकंद
शकरकंद में कैलोरीज़ की मात्रा कम होती है और इसे स्टार्च से भरपूर सफेद आलुओं की जगह प्रयोग किया जा सकता है। इसमें फाइबर की मात्रा भी अधिक होती है और रूट वेजिटेबल होने के कारण यह पानी से भी भरपूर होती है। इनको पचाना काफी आसान है और केवल एक ही शकरकंद को खाने से आपको पूरी मील खाने जितनी संतुष्टि प्राप्त होती है।
मसूर की दाल
मसूर की दाल में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। यह प्रोटीन से भरपूर होते हैं और इसे सूप या फिर सलाद के रूप में खाया जा सकता है। यह वजन कम करने में काफी लाभदायक और प्रभावी माने जाते हैं इसलिए इनका भी सेवन कर सकते हैं।
दही
दही में प्रो बायोटिक्स होते हैं जो आपके पाचन और पेट की सेहत में सुधार लाने में मदद करते हैं। दही से आपका पेट भी पूरी तरह से भर जाता है। यह प्रोटीन जैसे पौष्टिक तत्वों का स्रोत है। वजन कम करने के लिए इसका प्रयोग किया जा सकता है। इसमें कैल्शियम जैसे मिनरल भी पाए जाते हैं। यह आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में और ज्यादा फैट को कम करने में सहायक है।
छोले
छोले या चने दलिया की तरह ही प्रोटीन से भरपूर होते है। इनमें फाइबर की भी अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है जो लंबे समय तक पेट भरने में और पेट को हेल्दी रखने में मदद करती है। छोले खाने से हेल्दी बीएमआई बनने में सहायता मिलती है और ये वजन कम करने में भी काफी सहायक है। इसका सेवन करने से आपको ज्यादा समय तक भूख भी नहीं लगती है और काफी संतुष्टि महसूस होती है।
यह सारी चीजें प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होने के कारण, खाने के बाद अधिक देर तक पेट भरा हुआ रहता है। ये सब ही वजन कम करने में काफी सहायक हैं। लेकिन डाइट में किसी भी प्रकार के बदलाव से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह देना जरूरी है


Next Story