लाइफ स्टाइल

आंखों के आसपास झुर्रियां पड़ने का कारण बनती हैं ये 6 गलतियां

Kajal Dubey
23 Aug 2023 11:22 AM GMT
आंखों के आसपास झुर्रियां पड़ने का कारण बनती हैं ये 6 गलतियां
x
आंखों की चमक का आपके चहरे के आकर्षण पर भी गहरा प्रभाव पड़ता हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि आंखों के आसपास की स्किन की चमक बनी रहे। लेकिन आजकल देखा जा रहा हैं कि कम उम्र में ही बुढ़ापे के लक्षण दिखने लगते हैं और आंखों के आसपास झुर्रियां जल्दी पड़ने लगती हैं। इसमें सुधार लाने के लिए उपाय करते हुए मेकअप का सहारा लिया जाता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आंखों के आसपास झुर्रियां पड़ने का कारण आपकी ही कुछ गलतियां होती हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। इनमे सुधार कर आप आंखों के आसपास झुर्रियां पड़ने से बचा सकते हैं।
आंखों के आसपास स्क्रब का प्रयोग न करें
आंखों को सुंदर और आकर्षित दिखाने के लिए हम उसपर काफी मेकअप करते हैं। जिसमें आईशैडो, मस्कारा, आईलाइनर शामिल होते हैं। ये मेकअप ज्यादातर वाटरप्रूफ होते हैं, जो जल्दी नहीं छूटते। आंखों के आसपास की स्किन काफी नाजुक होती है। इसलिए उसे भूलकर भी रगड़े नहीं। कभी भी आंखों के आसपास स्क्रब न लगाएं। इसके बजाय आप एक अच्छे क्लींजर को चुनें जो आयल बेस हो।
आई क्रीम का प्रयोग जरूर करें
अगर आप आई-मेकअप को हटाने के बाद आइक्रीम को इग्नोर कर रही हैं, तो ये आपकी सबसे बड़ी गलती में से एक है। एंटी एजिंग के लिए आई-क्रीम बेहद जरूरी होती है। विशेषज्ञ कहते हैं कि पूरे शरीर की स्किन के मुकाबले आँखों के इर्द गिर्द की स्किन सबसे ज्यादा पतली और संवेदनशील होती है। अगर इसमें कोई क्षति होती है तो आंखें बूढ़ी नजर आती हैं। इसलिए इससे बचने के लिए आई क्रीम लगाने की सलाह दी जाती है।
अगर लगा रही हैं गलत आईक्रीम
हर एक इंसान की आँखों की स्किन अलग होती है। आपको अपनी स्किन की जरूरत के हिसाब से आई क्रीम का चुनाव करना चाहिए, न कि कोई भी आई क्रीम का इस्तेमाल कर लेना चाहिए। आपको कैसे सही आई क्रीम का चुनाव करना है चलिए जान लेते हैं। अगर आँखों के इर्द गिर्द महीन रेखाएं या झुर्रियां हो रही हैं तो ऐसी आई क्रीम लगाएं, जिसमें रेटिनॉल की अच्छी मात्रा हो। इससे झुर्रियों से छुटकारा मिलता है। ज्यादा आई मेकअप से डार्क सर्कल की समस्या होने लगती है। आपको इसके लिए ऐसे आइक्रीम की जरूरत होती है, जिसमें विटामिन सी के साथ ऐसे तत्व हों, जो इस समस्या को कम करने में मदद करें। इससे आँखों की सूजन से छुटकारा मिलता है।
गलत तरीके से लगा रही हैं आई क्रीम
ये एक ऐसा सवाल है, जिसका ख्याल जहन में एक बार आना तो बनता है। आई क्रीम लगाने का गलत तरीका भी काफी परेशानी दे सकता है। आपको सही तरीके से आई क्रीम लगाने की जरूरत है वो कैसे चलिए जान लेते हैं। इसके लिए सबसे पहले चेहरा अच्छे से धोएं। फिर सीरम और मॉइस्चराइजर लगाएं। मटर के बराबर आई क्रीम लेकर आँखों के नीचे, आई ब्रोस पर बिना खिंचाव के लगाएं। जब तक क्रीम सोख ना जाए तब तक उँगलियों से थपथपाएं।
Next Story