लाइफ स्टाइल

सोंठ का सेवन करने से दूर रहती हैं ये 6 बीमारियां

Ritisha Jaiswal
13 July 2021 5:28 AM GMT
सोंठ का सेवन करने से दूर रहती हैं ये 6 बीमारियां
x
सोंठ बहुत ही लाभकारी आयुर्वेदिक दवा है। जिसके इस्तेमाल कर आप कई बीमारियों से बच सकते हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | सोंठ बहुत ही लाभकारी आयुर्वेदिक दवा है। जिसके इस्तेमाल कर आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। यह आसानी से घर में मिल जाती है। सोंठ और अदरक एक ही होता है। जब अदरक सूख जाता हैं तो उसे सोंठ कहा जाता है। इसके कई प्रकार के नाम है। अगर आप कई तरह की बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो इसे कैसे इस्तेमाल किया जाता है इसकी जानकारी जरूर लें, तभी यह कारगर हो सकता है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में।

वजन घटाने में सहायक है सोंठ
सोंठ का सेवन करने से पाचन ठीक रहता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। इसके अलावा ये फैट को बर्न करने और ब्लड में ग्लूकोज लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। सोंठ का इस्तेमाल करने से काफी देर तक भूख नहीं लगती है जिससे खाने को सही तरीके से पचाया जा सकता है। वजन कंट्रोल के लिए सोंठ के पाउडर को पानी या दूध में मिलाकर पीने से फायदा मिल सकता है।
सोंठ का सेवन करने से दूर रहती हैं ये 6 बीमारियां

कोलेस्ट्रॉल कम करे
सोंठ बैड कोलेस्ट्रॉल को दूर रखने में मदद करता है। बैड कोलेस्ट्रॉल के हाई लेवल से हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में सोंठ के पाउडर का सेवन जरूर करें। इससे आपको फयदा मिल सकता है।
पाचन शक्ति बढ़ाता है
सोंठ का चूर्ण पुरानी अपच के कारण होने वाले पेट दर्द और पेट संबंधी परेशानी को दूर करने के लिए जाना जाता है। सोंठ का पाउडर इस समस्या को कम करने में मदद करता है। वहीं सोंठ पाउडर का इस्तेमाल करने से कब्ज की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।
पीरियड्स के दर्द को करें कम
सोंठ का इस्तेमाल पीरियड्स के समय होने वाले पेट दर्द के साथ-साथ शरीर के दर्द में भी आराम पहुंचाता है। इसके पाउडर का इस्तेमाल डिलीवरी के बाद पेट की सफाई के लिए भी किया जाता है। डिलीवरी होने के बाद सोंठ के लड्डुओं का सेवन पेट को साफ करके शरीर को स्फूर्ति देने में मदद करता है।
जी मिचलाना ठीक करता है
सोंठ का चूर्ण गर्भवती महिलाओं में जी मिचलाना और मॉर्निंग सिकनेस के लक्षणों से निपटने में कारगर माना जाता है। इसके लिए आधा चम्मच सोंठ का पाउडर शहद और गर्म पानी में मिलाकर पी सकते हैं। हालांकि, प्रेग्नेंसी में इसके इस्तेमाल से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करे
सोंठ शरीर में ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने के लिए जाना जाता है। एक चुटकी नमक के साथ गर्म पानी में थोड़ा सा सोंठ पाउडर मिलाकर सेवन करें। इसका सेवन सुबह खली पेट करने से शरीर स्वस्थ रहता है
शरीर में सूजन कम करे
नमक के साथ सोंठ मिलाने से शरीर में सूजन को कम करने में मदद मिलती है। खासकर जोड़ों और उंगलियों में सूजन को यह जल्द कम करती है। यह चोटों के कारण होने वाली सूजन से राहत देने में भी कारगर है।


Next Story