लाइफ स्टाइल

ठंड के मौसम में लग्जरी शादियों के लिए बेस्ट हैं भारत के ये 5 वेडिंग डेस्टिनेशन

SANTOSI TANDI
10 Oct 2023 10:27 AM GMT
ठंड के मौसम में लग्जरी शादियों के लिए बेस्ट हैं भारत के ये 5 वेडिंग डेस्टिनेशन
x
बेस्ट हैं भारत के ये 5 वेडिंग डेस्टिनेशन
होटल या बैंक्वेट हॉल में शादी करना तो आम बात है, लेकिन आजकल डेस्टिनेशन वेडिंग का क्रेज कपल्स के बीच काफी बढ़ता जा रहा है।
अगर आपकी शादी नवंबर, दिसंबर या जनवरी के महीने में होने जा रही है और आप अपनी शादी को यादगार बनाना चाह रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम का है, आज के इस आर्टिकल में हम आपको भारत के कुछ 5 बेस्ट वेडिंग डेस्टिनेशन के बारे में बताएंगे।
मेहरगढ़ किला
अगर आप अपनी शादी में किसी राजकुमारी वाली फीलिंग चाहती हैं, तो जोधपुर आपके लिए सबसे अच्छी जगह है। यहां के एक से बढ़कर एक होटल आपकी शादी को यादगार बना देंगे। यहां के होटल की खास बात यह है कि यह बिल्कुल महलों जैसा अहसास करवाते हैं।
जोधपुर में स्थित मेहरगढ़ किला तो देश का बेस्ट रॉयल वेडिंग स्पॉट माना जाता है। इसलिए अगर आप अपनी शादी को यादगार बनाना चाहते हैं, तो आप जोधपुर में इसकी तैयारी कर सकते हैं। (मालदीव की तरह खूबसूरत है भारत का यह आइलैंड)
गुलमर्ग
अब डेस्टिनेशन वेडिंग की बात हो रही है, तो जम्मू कश्मीर का नाम तो आएगा ही। जम्मू कश्मीर को धरती का स्वर्ग माना जाता है। यहां जाना लोगों का सपना होता है, क्या हो अगर आप अपनी शादी के लिए जम्मू कश्मीर को डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए चुन लें।
आप यहां गुलमर्ग में अपनी वेडिंग की तैयारी कर सकती हैं। खूबसूरत वादियों के बीच अपने लाइफ का नया चैप्टर शुरू करना सबसे सही ऑप्शन है। (हनीमून के लिए बेहतरीन डेस्टिनेशन)
गोवा
अगर आपको बीच पर घूमना पसंद है, आप समुद्र की लहरों को अपनी शादी के दिन महसूस करना चाहती हैं, तो आप गोवा के समुद्र के किनारे वेडिंग एन्जॉय कर सकती हैं। गोवा का नाम ड्रीम डेस्टिनेशन वेडिंग की लिस्ट में जरूर लिया जाता है।
यहां सबसे खास बात यह होगी कि शादी के बाद हनीमून डेस्टिनेशन भी साथ-साथ ही बुक हो जाएगा। इसके लिए आपको अलग से जगह ढूंढना नहीं पड़ेगा।
इसके सिवा आप हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के पहाड़ों पर अपनी शादी की तैयारी कर सकती हैं। मसूरी, मनाली और केरल भी डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए खास माना जाता है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
Next Story