- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- ये 5 शाकाहारी चीजें है...
![ये 5 शाकाहारी चीजें है प्रोटीन का पावरहाउस ये 5 शाकाहारी चीजें है प्रोटीन का पावरहाउस](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/12/12/1423223-18.webp)
x
प्रोटीन की बात करें तो लोगों के मन में सबसे पहले अंडे का ही ख्याल आता है
प्रोटीन की बात करें तो लोगों के मन में सबसे पहले अंडे का ही ख्याल आता है। एक्सपर्ट की मानें तो वजन के हिसाब से एक दिन में कम से कम 1 ग्राम प्रोटीन लेना जरूरी है। 100 ग्राम उबले अंडे खाने से 13 ग्राम प्रोटीन मिलता है। अंडे प्रोटीन के साथ-साथ मैक्रोन्यूट्रिएंट से भी भरपूर होते हैं। खासकर बॉडी बिल्डर या वजन बढ़ाने के लिए लोगों को अंडा खाने की सलाह दी जाती है लेकिन वेजिटेरियन या वीगन लोगों का क्या?
सिर्फ अंडे ही नहीं है जिनमें भरपूर प्रोटीन होता है कुछ ऐसे शाकाहारी चीजें भी हैं जो प्रोटीन की कमी को दूर कर सकती हैं। वेजिटेरियन या वीगन लोग इन्हें बेफ्रिक होकर खा सकते हैं। आज हम आपको यही बताएंगे कि शरीर में प्रोटीन की कमी को पूर करने के लिए शाकाहारी लोगों को क्या खाना चाहिए।
कद्दू के बीज
100 ग्राम कद्दू के बीज में 38% यानि 19 g प्रोटीन हो सकता है। साथ ही इसमें हाई फाइबर, हैल्दी कार्ब्स, स्वस्थ वसा, विटामिन K, फास्फोरस और जस्ता भी होता है जो आपको स्वस्थ रखने में मदद करता है।
छोले
कुलचे, भटूरे, पूरी, टिक्की, चाट, परांठे या चावल के साथ छोले खाना भारतीय को बहुत पसंद है। मगर, क्या आप जानते हैं कि छोले प्रोटीन का पावरहाउस भी हैं। 100 ग्राम छोले खाने से 19 ग्राम प्रोटीन मिलता है। मगर, बेहतर होगा कि आप इसे उबालकर अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं।
पनीर
शाकाहारी प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए पनीर भी खा सकते हैं। करी, परांठे, भटूरे आदि में इस्तेमाल किए जाने वाला पनीर सबसे लोकप्रिय स्नैक्स में से एक है। पनीर प्रोटीन, स्वस्थ वसा और कैल्शियम का एक बड़ा स्रोत है। 100 ग्राम पनीर में 23 ग्राम प्रोटीन होता है। आप चाहे तो रोज इसे कच्चा भी खा सकते हैं।
ग्रीक योगर्ट
नॉर्मल दही की तुलना में ग्रीक योगर्ट में अधिक प्रोटीन होता है। बिना शुगर वाली एक सर्विंग योगर्ट में 23 ग्राम प्रोटीन देती है।आप इसे जामुन, बादाम और केले के साथ मिलाएं। इससे वजन कंट्रोल करने में भी मदद मिलेगी।
सोयाबीन
एक कप (172 ग्राम) उबले हुए सोयाबीन में 29 ग्राम मैक्रोन्यूट्रिएंट या प्रोटीन होता है। इसके अलावा इसमें विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, विटामिन डी, विटामिन बी6, कोबालिन, मैग्नीशियम जैसे तत्व भी भरपूर होते हैं। इसके लिए आप टोफू और सोया दूध को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
![Ritisha Jaiswal Ritisha Jaiswal](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/13/1540889-f508c2a0-ac16-491d-9c16-3b6938d913f4.webp)
Ritisha Jaiswal
Next Story