लाइफ स्टाइल

ये 5 चीजें, दिल को धाकड़ बना देंगी, वैज्ञानिकों ने बताया खाने का सही समय

Manish Sahu
17 July 2023 11:41 AM GMT
ये 5 चीजें, दिल को धाकड़ बना देंगी, वैज्ञानिकों ने बताया खाने का सही समय
x
लाइफस्टाइल: दिल के रोगों से बचने के लिए वैज्ञानिकों ने कुछ चीजों को खाते रहने की सलाह दी है, जानिये क्या हैं वो-
दिल को धाकड़ बना देंगी ये 5 चीजें, वैज्ञानिकों ने बताया खाने का सही समय
​अगर आप हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल या डायबिटीज से पीड़ित हैं, तो आपको दिल के रोग होने का खतरा सबसे ज्यादा है। यह मानना है सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन का। हालांकि कुछ ऐसे उपाय हैं, जिनके जरिए आप दिल के रोगों का जोखिम कम कर सकते हैं जिनमें हेल्दी डाइट लेना भी एक बड़ा उपाय है।
यूरोपियन हार्ट जर्नल में जुलाई 2023 में प्रकाशित एक अध्ययन में 80 देशों में डाइट, हार्ट डिजीज और मृत्यु दर के बीच संबंधों की समीक्षा की गई। इस अध्ययन में शामिल कुल 245,000 लोगों को शामिल किया गया। शोधकर्ताओं ने पाया कि कुछ खाद्य पदार्थों के सेवन से दिल के रोगों का खतरा कम होता है। चलिए जानते हैं कि आपको दिल को स्वस्थ रखने के लिए किन चीजों और किस मात्रा में सेवन करना चाहिए।
फल
दिल के रोग के जोखिम को कम करने के लिए दिन में दो से तीन बार फल खाने की सलाह दी गई है। दिल को स्वस्थ रखने वाले फल फाइबर से भरे होते हैं, जो पेट के स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं। इनके एंटीऑक्सीडेंट गुण कुछ कैंसर से बचा सकते हैं। बेरीज, पपीता और लाल अंगूर कुछ ऐसे फल हैं जिनका ज्यादा सेवन करना चाहिए।
सब्जियां
इसमें कोई शक नहीं है कि सब्जियां दिल की सेहत पूरी तरह से फायदेमंद हैं क्योंकि इससे ब्लड प्रेशर और घुगर लेवल कंट्रोल होता है। अध्ययन में दिन में दो से तीन बार सब्जियों का सेवन करने की सलाह दी गई है, जो सूजन को कम करने और इम्यून पावर को मजबूत करने में भी मदद कर सकती हैं।
बीन्स
अध्ययन में हफ्ते में तीन से चार बार बीन्स खाने की सलाह दी गई है। बीन्स में घुलनशील फाइबर होने की वजह से दिन में केवल आधा कप सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद मिल सकती है। आप खाने में पिंटो बीन्स, ब्लैक बीन्स, किडनी बीन्स या कैनेलिनी बीन्स ले सकते हैं।
नट्स
नट्स प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट का एक बड़ा स्रोत हैं। यह दिल और पाचन तंत्र के लिए बहुत अच्छे हैं। रोजाना नट्स खाने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। अध्ययन में दिल को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना लगभग एक मुट्ठी नट्स खाने का सुझाव दिया गया है।
मछली
यदि आप एक ऐसे दुबले प्रोटीन की तलाश में हैं जो आपके दिल को स्वस्थ रख सके तो मछली आपके लिए सबसे बढ़िया ऑप्शन है। ओमेगा-3 से भरपूर मछली न केवल दिल के रोग के जोखिम को कम करने बल्कि हाई बीपी को कम करने में भी सहायक है। हफ्ते में सिर्फ दो बार खाने से आपको फायदा होगा।

Next Story