लाइफ स्टाइल

झड़ते बालों की समस्या दूर करेंगे प्याज से बनें ये 5 Hair Mask

Ritisha Jaiswal
18 Aug 2022 7:49 AM GMT
झड़ते बालों की समस्या दूर करेंगे प्याज से बनें ये 5 Hair Mask
x
बदलते लाइफस्टाइल का असर सेहत के साथ-साथ बालों पर भी पड़ रहा है। बाल कमजोर होते जा रहे हैं,

बदलते लाइफस्टाइल का असर सेहत के साथ-साथ बालों पर भी पड़ रहा है। बाल कमजोर होते जा रहे हैं, जिसके कारण झड़ने की समस्या भी बढ़ती जा रही है। इस समस्या से राहत पाने के लिए महिलाएं कई तरह के महंगे शैंपू भी इस्तेमाल करती हैं। लेकिन कैमिकल युक्त प्रोडक्ट बालों के लिए नुकसान दायक भी हो सकते हैं। आप बालों में प्याज से बने हेयरमास्क इस्तेमाल कर सकते हैं। प्याज में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स फ्लेवोनॉयड, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, सोडियम, जिंक, विटामिन-बी, विटामिन-सी, मिनरल्स बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा प्याज में पाया जाने वाला कैटालेस नामक एंजाइम्स बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद करता है। आप प्याज से बने हेयरमास्क बालोंं में लगा सकते हैं। तो चलिए बताते हैं आपको कुछ ऐसे ही हेयरमास्क...

प्याज का रस
आप बालों में प्याज का रस लगा सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स और फ्लैवोनोइड्स स्कैल्प में जमा बैक्टीरिया को निकालने और डैंड्रफ से राहत दिलवाने में मदद करता है। बालों में डैंड्रफ होने के कारण भी बाल झड़ते हैं। प्याज का रस बालों की झड़ों का मजबूत बनाता है। इससे बाल झड़ने कम होते है। प्याज का रस लगाने से नए बाल भी उगने शुरु हो जाते हैं।
एलोवेरा और प्याज
आप बालों में प्याज और एलोवेरा से बने हेयरमास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा में भी एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं। यह गुण बालों को झड़ने से रोकने में मदद करते हैं। इसका इस्तेमाल करने से आपको बालों की ग्रोथ भी होती है। प्याज का रस निकालकर उसमें एलोवेरा जेल मिलाएं। दोनों चीजों को अच्छे से मिलाएं और बालों में लगाएं। 30 मिनट तक इसे बालों में रहने दें। तय समय के बाद बाल हर्बल या किसी अन्य शैंपू से अच्छे से वॉश कर लें।
अंडा और प्याज
प्याज में आप अंडा मिलाकर भी बालों में लगा सकते हैं। अंडे में पाए जाने वाला प्रोटीन बालों को स्वस्थ रखने में सहायता करता है। इससे आपके बाल झड़ना भी कम होते हैं। अंडे का सफेद भाग लें और उसमें प्याज का रस मिलाएं। दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करें और फिर अपने बालों में लगाएं। स्कैल्प की मास्क के साथ अच्छे से मसाज करें। 50 मिनट के लिए मास्क बालों में रहने दें। तय समय के बाद किसी शैंपू से बाल धो लें।
नारियल तेल और प्याज
नारियल तेल भी बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। आप बालों की ग्रोथ और मजबूत करने के लिए इस हेयरमास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। प्याज के रस में नारियल तेल मिलाएं। दोनो चीजों को अच्छे से मिक्स करके बालों में लगाएं। 30 मिनट तक मास्क बालों में लगाएं। तय समय के बाद बाल सादे पानी से धो लें।
सरसों का तेल और प्याज
सरसों का तेल भी आप बालों में इस्तेमाल कर सकते हैं। सरसों के तेल में प्याज का रस मिलाकर बालों में लगाने से आपके बाल झड़ना भी कम हो जाएंगे। बालों को मजबूत करने में भी यह दोनों चीजें बहुत ही फायदेमंद है। प्याज के रस में सरसों का तेल मिलाकर बालों में लगाएं। 30 मिनट के लिए बालों में रहने दें। तय समय के बाद बाल शैंपू से धो लें।


Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story