लाइफ स्टाइल

खाने की ये 5 चीजें बन सकती हैं पाइल्स का कारण

Manish Sahu
7 Sep 2023 6:44 PM GMT
खाने की ये 5 चीजें बन सकती हैं पाइल्स का कारण
x
लाइफस्टाइल: पाइल्स को आम भाषा में बवासीर के नाम से भी जाना जाता है। पाइल्स रोग किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकता है, जिसमें गुदा की जगह पर मलाशय के आसपास की नसों में सूजन आने लगती है। पाइल्स के पीछे कारणों में मल त्याग करते समय जोर लगाना, बैठने की लंबी अवधि, कब्ज या दस्त का अधिक समय तक बने रहना, ओबेसिटी, और गर्भावस्था शामिल है। लेकिन कब्ज की समस्या को पाइल्स के पीछे का सबसे बड़ा कारण माना जाता है। अपने खानपान पर ध्यान देकर व्यक्ति कब्ज की समस्या को कंट्रोल करके पाइल्स की समस्या से काफी हद तक बचा रह सकता है। आइए जानते हैं 5 ऐसे फूड्स के बारे में जो पेट में कब्ज पैदा करके पाइल्स का कारण बनते हैं।
न्यूट्रिशनिस्ट और वैलनेस एक्सपर्ट वरुण कत्याल ( Varun Katyal, Nutritionist And Wellness Expert) कहते हैं कि पाइल्स जैसी समस्या से बचे रहने के लिए उन उत्पादों का सेवन करते समय खास सावधानी बरतें, जिनमें सफेद आटा, जैसे केक और बिस्कुट, के साथ रिफाइन अनाज, जैसे सफेद चावल शामिल हों। सफेद शुगर, कार्बोहाइड्रेट या वसा के उच्च स्तर वाले खाद्य पदार्थ आंत में जलन पैदा करके कब्ज की समस्या पैदा कर सकते हैं।
अगर आप ज्यादा मात्रा में फ्राइड या फास्ट फूड खाते हैं, तो आपको बवासीर की समस्या हो सकती है। प्रोसेस्ड फूड जैसे फ्रोजन मीट, फास्ट फूड और डीप फ्राईड फूड को पचने में काफी समय लगता है। इनमें पोषक तत्व मौजूद न होने के साथ नमक और अनहेल्दी फैट की मात्रा काफी ज्यादा होती है। जिसकी वजह से व्यक्ति का पाचन खराब होने के साथ कब्ज की शिकायत भी होने लगती है।
गाय का दूध और डेयरी प्रॉडक्ट्स-
कुछ लोगों के लिए गाय का दूध या उससे बने डेयरी प्रॉडक्ट्स का सेवन कब्ज या फिर पाइल्स का कारण बन जाते हैं। शोध की मानें तो गाय के दूध में मौजूद प्रोटीन कई बार व्यक्ति के पेट में कब्ज पैदा कर सकता है। ऐसे लोगों को गाय के दूध की जगह सोया दूध का सेवन करना चाहिए।
ग्लूटेन वाले फूड्स-
ग्लूटेन वाले फूड्स अक्सर कब्ज और पाइल्स का कारण बन सकते हैं। गेहूं, जौ जैसे अनाजों में ग्लूटेन नाम का प्रोटीन पाया जाता है। ये कुछ लोगों में ऑटोइम्यून डिजीज विकसित करके इम्यून सिस्टम और उनके पाचन को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर देता है। जिसके बाद व्यक्ति कब्ज और फिर बवासीर रोग से परेशान रहता है।
ज्यादा नमक वाला खाना-
बच्चे हों या बड़े, चिप्स खाना ज्यादातर लोगों को काफी पसंद होता है। लेकिन ऐसी अधिकतर चीजों में नमक की मात्रा काफी ज्यादा होती है। अगर आप पहले से ही पाइल्स से पीड़ित हैं तो इस तरह की अधिक नमक वाली चीजें खाने से आपके शरीर में पानी की कमी होने लगती है जिससे आपकी रक्त वाहिकाएं भी प्रभावित होती है।
कच्चे फल-
पाइल्स की समस्या होने पर आमतौर पर फल खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन फल खाते समय भी व्यक्ति को इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि फल पूरी तरह से पके हुए हों, अधकच्चे फल जैसे केला आदि का सेवन करने से कब्ज की समस्या बढ़ती है जो पाइल्स रोगियों की मुश्किलें बढ़ा सकती है।
Next Story