लाइफ स्टाइल

15 अगस्त के दिन ही भारत के साथ ये 5 देश भी हुए थे आजाद

SANTOSI TANDI
14 Aug 2023 7:24 AM GMT
15 अगस्त के दिन ही भारत के साथ ये 5 देश भी हुए थे आजाद
x
5 देश भी हुए थे आजाद
भारत में हर वर्ष 15 अगस्त को जोश और उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। हमारे देश ने ब्रिटिश राज से 15 अगस्त साल 1947 में स्वतंत्रता प्राप्त की थी, लेकिन बेहद कम लोग यह बात जानते हैं कि 15 अगस्त को सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि अन्य देश भी अपनी आजादी का जश्न मनाते हैं। चलिए इन देशों के बारे में आपको बताते हैं।
बहरीन
बहरीन मध्य पूर्व, फारस की खाड़ी में सऊदी अरब के पूर्व में स्थित है। इस देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर, मनामा है। भारत को साल 1947 में ब्रिटिश राज से आजादी मिली थी वहीं, बहरीन को साल 15 अगस्त साल 1971 में ब्रिटिश राज से आजादी मिल गई थी। 19वीं शताब्दी में ब्रिटिश संरक्षक बनने से पहले, अरब और पुर्तगाल सहित बहरीन द्वीप समूह पर विभिन्न संस्थाओं का शासन रहा था। बहरीन में 16 दिसंबर को राष्ट्रीय दिवस के रूप में आजादी को सेलिब्रेट किया जाता है।
लिकटेंस्टीन को आधिकारिक तौर पर लिकटेंस्टीन राजशाही कहा जाता है और यह पश्चिमी यूरोप में स्थित एक छोटा लैंडलॉक देश है। यहां की आधिकारिक भाषा जर्मन है। लिकटेंस्टीन दुनिया का छठा सबसे छोटा राष्ट्र है। यह देश 15 अगस्त को जर्मन नियंत्रण से अपनी स्वतंत्रता का जश्न मनाता है। साल 1940 के बाद से 15 अगस्त को यहां राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है। (इन देशों में शादी से पहले संबंध बनाने पर है प्रतिबंध)
कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य
कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, मध्य अफ्रीका में स्थित देश है। यह देश 15 अगस्त को अपनी स्वतंत्रता का जश्न मनाता है। साल 1960 में यह देश 80 सालों की अधीनता के बाद फ्रांस से पूरी तरह से स्वतंत्र हो गया था। इस देश में इस दिन को 'कांगोलेस नेशनल डे' के रूप में भी जाना जाता है।
नॉर्थ कोरिया और साउथ कोरिया
उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच तनाव हमेशा चलता रहता है लेकिन दोनों देश 15 अगस्त को ही अपना स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। साल 1945 को जापान की गुलामी से कोरिया ने स्वतंत्रता हासिल की थी, लेकिन आजादी के तीन साल बाद वर्ष 1948 में कोरिया, नॉर्थ कोरिया और साउथ कोरिया दो देशों के तौर पर विभाजित हो गया था।
तो ये थे वो देश जो 15 अगस्त के दिन पर आजाद हुए थे। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Next Story