लाइफ स्टाइल

डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में आते हैं ये 5 बदलाव

SANTOSI TANDI
13 Jun 2023 11:59 AM GMT
डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में आते हैं ये 5 बदलाव
x
डिलीवरी के बाद महिलाओं
प्रेग्नेंसी का समय हर महिलाओं के लिए चैलेंजिंग होता है लेकिन ये समय हर एक मां के लिए काफी खास होता है। वहीं डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में अचानक से कुछ नए बदलाव होते हैं। इन बदलाव के कारण कई महिलाएं परेशान हो जाती हैं। ऐसे में हमने हमारी एक्सपर्ट प्रिया वर्मा से बात किया है। प्रिया वर्मा पटना के NMCH अस्पताल में काम करती हैं। वह गायनोलॉजिस्ट है ऐसे में उन्होंने महिलाओं के शरीर से जुड़े कुछ मुख्य बातें हमसे शेयर की हैं। चलिए जानते हैं हमारी एक्सपर्ट ने क्या कहा है।
बाल झड़ने लगते हैं
हमारी एक्सपर्ट का कहना है कि डिलीवरी होने के एक सप्ताह बाद से ही महिलाओं के बाल झड़ने लगते हैं। अगर यह समस्या आपके साथ भी हो रही हैं तो इसके लिए घबराने की जरूरत नहीं हैं। आमतौर पर डिलीवरी के 6 महीने तक औरतों को इस समस्या से जूझना पड़ता है लेकिन बाद में बाल का ग्रोथ फिर से सही हो जाता है। ऐसा हार्मोनल बदलाव के कारण होता है।
सैंडल के साइज में बदलाव
बता दें कि प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं का वजन 15 से 16 किलो बढ़ जाता है। ऐसे में ज्यादा वजन पैरों में बहुत अधिक दबाव पैदा कर सकता है। इसके कारण पैर के आर्च चपटा हो जाता है। जिसके कारण पुराने चप्पल छोटे होने लगते हैं।
चेहरा में होता है बदलाव
चेहरा में भी कई बदलाव आते हैं। कई महिलाओं को प्रेग्नेंसी के बाद ड्राइनेस की समस्या हो जाती है। अगर ऐसा आपके साथ हो रहा है तो यह हार्मोनल चेंजेस के कारण भी हो सकता है।
इसे भी पढ़ें :डिलीवरी के बाद सेक्‍सुअल लाइफ को सही रखने के लिए अपनाएं ये टिप्‍स
ब्रेस्ट में बदलाव
ब्रेस्ट में बदलाव होने की समस्या सभी महिलाएं के साथ होता ही हैं। ब्रेस्ट में दर्द और सूजन जैसी चीजें होना काफी आम बात है। दरअसल प्रेगनेंसी में स्तन, पेट और जांघों की त्वचा खिंच जाती है। इसके कारण ब्रेस्ट में बदलाव होने लगते हैं।
इसे भी पढ़ें :30 की उम्र के बाद महिलाओं में बढ़ जाती हैं सेक्सुअल हेल्थ से जुड़ी ये समस्याएं
वजाइना में दर्द
कई महिलाओं को डिलीवरी होने के बाद वजाइना में दर्द होने की समस्या भी हो सकती हैं। डिलीवरी के करीब 7 से 9 महीने के बाद पीरियड्स शुरु हो जाते हैं। ऐसे में कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं जिन्हें काफी लेट से पीरियड होता है। यह समस्या ज्यादातर नार्मल डिलीवरी में देखा जाता है। ऐसे में आपको घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसा हम नहीं बल्कि हमारे एक्सपर्ट डॉक्टर प्रिया का कहना है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Next Story