लाइफ स्टाइल

अंजीर खाने से मिलते हैं ये 4 जबरदस्त फायदे, जानिए सूखा अंजीर खाने का सही तरीका

Kajal Dubey
25 April 2023 3:23 PM GMT
अंजीर खाने से मिलते हैं ये 4 जबरदस्त फायदे, जानिए सूखा अंजीर खाने का सही तरीका
x
सूखा अंजीर खाने के फायदे सूखे मेवे सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। यही वजह है कि किसी रोग से उबरने के लिए हमेशा डॉक्टर ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने की सलाह देते हैं, क्योंकि यह पोषक तत्वों से भरे होते हैं। सुखा अंजीर भी एक खास तरह का ड्राई फ्रूट्स है, जिसमें पोटेशियम कैल्शियम मिनरल और ढेर सारे विटामिन के अलावा फाइबर भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। आज हम इस लेख में जानेंगे कि सूखा अंजीर खाने से क्या फायदे हैं और सूखा अंजीर खाने का तरीका क्या है।

मोटापा
अंजीर एक लो कैलोरी फूड है जो वजन कम करने में मददगार है। इसे रोजाना सुबह नाश्ते में सेवन करना फायदेमंद होता है। अंजीर मेटाबॉलिज्म को ठीक रखता है यही वजह है कि वजन कम करने के लिए डाइट में शामिल किया जाना फायदेमंद है। Also Read - World Malaria Day 2023: Malaria से बचाव का ये है सही तरीका, जानें क्या कहना है Experts का
3/6
इम्यूनिटी बूस्टर - Anjeer For Immunity
सूखे अंजीर में लगभग सभी पोषक तत्व जैसे विटामिन मिनरल और फाइबर पाए जाते हैं। जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं जो लोग बार-बार बीमार पड़ते हैं उन्हें अपनी डाइट में अंजीर को जरूर शामिल करना चाहिए।

कब्ज
जिन्हें हमेशा कब्ज की शिकायत रहती है और पेट ठीक से साफ नहीं होता है उन्हें नाश्ते में अंजीर का सेवन जरूर करना चाहिए, क्योंकि यह फाइबर में अधिक होने के कारण आंतों को हेल्दी रखता है, और गंदगी को साफ करता है।

हड्डियों को मजबूत करे
अंजीर में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो हड्डियों और दातों के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है। इसे आप दूध में पकाकर भी सेवन कर सकते हैं। क्या बुढ़ापे में होने वाली अर्थराइटिस और अन्य समस्याओं से बचाता है।

अंजीर खाने का तरीका
सूखे अंजीर को कभी भी डायरेक्ट नहीं खाना चाहिए क्योंकि यह नुकसान पहुंचा सकता है। अंजीर को हमेशा 8 से 10 घंटे पानी में भिगोकर खाना ही फायदेमंद होता है। इससे अंजीर के अंदर के विषाक्त पदार्थ निकल जाते हैं और इसे खाने का एकदम सही तरीका होता है
Next Story