लाइफ स्टाइल

ये 4 चीजें दिलाएगी डबल चिन से छुटकारा, बढ़ेगी खूबसूरती

Kajal Dubey
25 Aug 2023 12:50 PM GMT
ये 4 चीजें दिलाएगी डबल चिन से छुटकारा, बढ़ेगी खूबसूरती
x
अक्सर देखा जाता हैं कि उम्र बढ़ने या मोटापा बढ़ने के साथ ही ठोड़ी के नीचे अतिरिक्त मात्रा में त्वचा लटकने लगती हैं जो कि चहरे से अलग नजर आती हैं डबल चिन कहलाती हैं। डबल चिन चहरे के आकर्षण को घटाती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ घरेलू उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से डबल चिन से छुटकारा पाया जा सकता हैं और खूबसूरती को बढ़ाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।
विटामिन-ई
विटामिन-ई के कैप्सूल्स लें और उनके अंदर का सारा तेल निकाल लें। अब इस तेल को अपनी ठुड्डी और गले पर लगाएं। कुछ मिनटों तक हल्की मालिश करें और रात भर के लिए तेल को लगे रहने दें। हर रात इस प्रक्रिया को जरुर दोहराएं। विटामिन-ई एंटीऑक्सीडेंट का प्रमुख स्रोत है। इसलिए, यह आपकी त्वचा और स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक हैं।
अंडे की सफेदी
एक अंडा लें और उसकी सफेदी को जर्दी से अलग कर लें। इसमें दूध-शहद और नींबू के रस के साथ अंडे की सफेदी को मिला लें। इस मिश्रण को अपने जबड़े और गर्दन के आस-पास लगाएं। करीब 30 मिनट तक इसे लगा रहने दें और बाद में पानी से धो लें।
ग्रीन टी
एक कप गर्म पानी में एक चम्मच ग्रीन टी डालें। पांच-दस मिनट के बाद चाय छान लें। अब इसमें शहद मिलाएं और धीरे-धीरे पीएं। ऐसा आप एक दिन में करीब तीन बार करें। ग्रीन टी में कैटेचिन पाया जाता है, जो ग्रीन टी को एंटीऑक्सीडेंट और वजन घटाने के लिए बेहतर है।
खरबूजा
एक कटे हुए खरबूजे को पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। अब कॉटन पैड या रुई की मदद से इसे ठुड्डी और गले पर लगाएं। 30 मिनट तक पेस्ट लगा रहने दें और बाद में पानी से धो लें। दिन में एक बार इस प्रक्रिया को दोहराएं।
Next Story