लाइफ स्टाइल

सर्दी और खांसी से फौरन आराम देते हैं किचन में मौजूद ये 4 चीज़े

Ritisha Jaiswal
12 Sep 2022 1:31 PM GMT
सर्दी और खांसी से फौरन आराम देते हैं किचन में मौजूद ये 4 चीज़े
x
मौसम में लगातार बदलाव सर्दी, खांसी, बुखार और दूसरे कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनता है।

मौसम में लगातार बदलाव सर्दी, खांसी, बुखार और दूसरे कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनता है। इसलिए ज़रूरी है कि खुद को इन से सुरक्षित रखा जाए। सही फूड खाने से लेकर खुद को बारिश और तेज़ धूप से बचाना भी ज़रूरी है।

हालांकि, सभी तरीके की सावधानी बरतने के बावजूद हम बीमार पड़ जाते हैं। जिसमें सर्दी और खांसी सबसे ज़्यादा परेशान करती है। यह वायरल बुखार या फिर किसी एलर्जी के कारण हो सकता है। डॉक्टर की दी गई दवाइयों के साथ कुछ ऐसे घरेलू उपाय भी हैं, जो आपको सर्दी और खांसी में आराम पहुंचाने का काम कर सकते हैं।
अदरक और तुलसी
यह दोनों चीज़ें आपको सर्दी खांसी से जल्द आराम पहुंचाने का काम करती हैं। आप इन्हें अपनी चाय में शामिल कर सकते हैं या फिर पानी में उबालकर काढ़े की तरह पी सकते हैं। इससे आपके गले और नाक को आराम पहुंचेगा।
बड़ी इलायची
अगर आपको लगातार छींके आ रही हैं, तो बड़ी इलायची को चबाएं। इससे म्यूकस बहना बंद होगा और आपको आराम भी मिलेगा। इस मसाले से जो तेल निकलता है वह आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।
हल्दी
हल्दी के सेहत को होने वाले फायदों के बारे में आप जानती ही होंगी। आप इसे गुनगुने दूध में मिलाकर पी सकते हैं। इससे आपका नेज़ल पैसेज खुल जाएगा और छींके भी बंद हो जाएंगी।
शहद
एक और चीज़ जो सर्दी-खांसी के लिए फायदेमंद हो सकती है, वो है शहद। आप इसे चाय में मिला सकते हैं या फिर गुनगुने पानी में। इससे आपको लगातार आ रही खांसी या छींक से आराम पहुंचेगा


Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story