- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- योग और प्रकृति के...

x
योग और प्रकृति से जुड़े ज्यादातर लोग भी वैकेशन के लिए ऐसी जगह जाना चाहते हैं, जहां का माहौल शांत हो। इसके साथ ही वह इस दौरान योग और प्रकृति से भी जुड़े रह सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों (Best Destination for Yoga) के बारे में बताते हैं जो न सिर्फ घूमने के लिए बल्कि योग और प्रकृति के लिए भी बेस्ट हैं।वैसे तो देश भर में ऐसी जगहों की कमी नहीं है, जहां आप प्रकृति को निहार सकें। योग के लिए कई केंद्र भी खुले हैं, जहां आप ध्यान करते हुए योग के सभी आसन कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं, जो योग, प्रकृति और दर्शनीय स्थलों के लिए बेहतरीन कॉम्बिनेशन साबित हो सकती हैं। तो आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में।
मैसूर, कर्नाटक
योग और प्रकृति में रुचि रखने वाले लोगों के लिए कर्नाटक के मैसूर जाना एक अद्भुत अनुभव हो सकता है। इस स्थान पर आप देश के शीर्ष 24 योग विद्यालयों में शामिल मंडला योग शाला में योग करते हुए अद्भुत अनुभव कर सकते हैं। इसके साथ ही धार्मिक प्रकृति के लोग सोमनाथपुरा मंदिर और चामुंडेश्वरी मंदिर भी जा सकते हैं। इतना ही नहीं, दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए आप मैसूर पैलेस, बृंदावन गार्डन और रेल संग्रहालय भी जा सकते हैं।
त्रिवेंद्रम, केरल
केरल के त्रिवेंद्रम की यात्रा भी आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। यहां आप शिवानंद योग वेदांत धन्वंतरि आश्रम जा सकते हैं। यहां आपको आंतरिक शांति की अनुभूति होगी। इतना ही नहीं यहां घूमने के लिए कई मशहूर जगहें भी हैं। वेकेशन को यादगार बनाने के लिए आप कनक्कुन्नू पैलेस, हैप्पी लैंड वाटर थीम पार्क और पूवर आइलैंड जैसी जगहों पर जा सकते हैं। इसके साथ ही आप यहां मौजूद कारिकाकोम चामुंडी देवी मंदिर, पझावांगडी गणपति मंदिर, भगवती मंदिर और अजिमाला शिव मंदिर में भी शीश झुका सकते हैं।
उत्तरकाशी, उत्तराखंड
प्रकृति, योग और सैर-सपाटे की दृष्टि से भी उत्तरकाशी जाना आपके लिए सर्वोत्तम हो सकता है। यहां आप स्वामी शिवानंद आश्रम जा सकते हैं। जहां से अब तक हजारों योग गुरु तैयार किए जा चुके हैं। इतना ही नहीं, यहां आप खेड़ी जलप्रपात, नचिकेता ताल झील, शिवानंद कुटीर, मनेरी बांध और तपोवन कुटी जैसी जगहों की सैर भी कर सकते हैं।
कोयम्बटूर, तमिलनाडु
योगाभ्यास और प्रकृति की सुंदरता के लिए तमिलनाडु के कोयंबटूर की यात्रा भी आपके लिए एक बेहतरीन अनुभव साबित हो सकती है। यहां आप वेल्लंगिरी पर्वत की तलहटी में स्थित ईशा योग केंद्र जा सकते हैं। यह योग केंद्र का एक बहुत ही खास केंद्र बिंदु है। इस जगह पर आप न सिर्फ योग से जुड़े नए अनुभव प्राप्त कर सकेंगे, बल्कि प्रकृति से भी जुड़ सकेंगे। यहां स्थित आदियोगी शिव की विशाल प्रतिमा बहुत ही आकर्षक है।

Tara Tandi
Next Story