लाइफ स्टाइल

दुनियाभर के बेस्ट चिकन डिशेज में शामिल हुए ये 4 भारतीय व्यंजन

SANTOSI TANDI
28 Jun 2023 6:53 AM GMT
दुनियाभर के बेस्ट चिकन डिशेज में शामिल हुए ये 4 भारतीय व्यंजन
x
शामिल हुए ये 4 भारतीय व्यंजन
चिकन डिशेज सिर्फ भारत में ही नहीं दुनिया भर में पसंद किया जाता है। चिकन से एक या दो नहीं बल्कि कई तरह के डिशेज बनाए जाते हैं। भारत में ही किचन से बनाए जाने वाले कई सारे डिशेज हैं। फ्राइड चिकन से लेकर तंदूरी चिकन तक कई तरह के चिकन डिशेज की लोकप्रियता लोगों के बीच बनी हुई है।
दुनिया भर के चिकन डिशेज की लोकप्रियता को देखते हुए टेस्ट एटलस ने 50 सर्वश्रेष्ठ चिकन डिश को रैंकिंग देते हुए लिस्ट जारी की है, जिसमें भारत के तीन चिकन डिशेज ने भी जगह बनाई है।टेस्ट एटलस फूड रैंकिंग साइट है जो दुनियाभर के बेस्ट फूड और बेवरेज को रैंक करती है। हालही में 23 जून 2023 को सर्वश्रेष्ठ चिकन डिशेज की रेटिंग और रैंकिंग जारी की गई है। आइए जानते हैं इस लिस्ट और इसमें शामिल भारतीय चिकन डिश के खासियत के बारे में।
मुर्ग मखानी
भारत में बनने वाले इस स्वादिष्ट और लजीज मुर्ग मखानी को तीसरे स्थान पर रैंक किया गया है। मुर्ग मखनी मसालेदार तीखी और मीठी चिकन डिश है। नॉनवेज खाने वालों के लिए यह एक खास डिश है जिसे रोटी, नान या रूमाली रोटी के साथ खाया जाता है। मुर्ग मखानी बनाने के लिए खूब सारे खुशबूदार मसाले का उपयोग किया जाता है। इस डिश को टेस्ट एटलस ने 4.6 रेट किया है।
चिकन टिक्का
जैसे वेजिटेरियन लोगों को पनीर टिक्कापसंद होता है वैसे ही नॉनवेज लवर्स को चिकन टिक्का पसंद होता है। टेस्ट एटलस के रैकिंग में चिकन टिक्का को चौथे स्थान पर 4.6 रेट किया है। तंदूरी मसाले, लाल मिर्च, गरम मसाला, अदरक-लहसुन का पेस्ट और भारतीय मसालों के साथ चिकन को मैरीनेट कर चिकन टिक्का बनाया जाता है।
तंदूरी मुर्ग
4.4 रेटिंग के साथ तंदूरी मुर्ग को टेस्ट एटलस ने 19 वां स्थान दिया है। खुशबूदार मसाले के साथ मैरीनेट कर तंदूर में पकाया हुआ यह तंदूरी मुर्ग चिकन प्रेमियों द्वारा बहुत पसंद किया जाता है। ग्रिल या तंदूर में पकाया हुआ ये तंदूरी मुर्ग सलाद, नींबू के रस, पुदीने की चटनीके साथ बहुत स्वादिष्ट लगता है।
चिकन 65
नॉनवेज खाने वालों द्वारा यह चिकन डिश काफी पसंद किया जाता है। यह साउथ इंडिया में स्टार्टर के रूप में पसंद किया जाता है, लेकिन धीरे-धीरे नॉर्थ इंडिया में भी लोकप्रिय होने लगा है। इसे टेस्ट एटलस ने 4.4 रेटिंग के साथ 50 में 25 वां स्थान दिया है। बनाने में सरल और खाने में लाजवाब चिकन 65 की रेसिपी को कभी भी बना सकते हैं।
ये रहे वो चार भारतीय चिकन डिश जिसे टेस्ट एटलस ने अपने रैंकिंग लिस्ट में शामिल किया है। उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया हो, इस लेख को लाइक और शेयर करें और ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Next Story