लाइफ स्टाइल

ये 3 राशियां हो सकती हैं आज मालामाल, बाकी के राशिवाले जानें अपना भाग्‍यफल यहां

Neha Dani
2 July 2022 4:55 AM GMT
ये 3 राशियां हो सकती हैं आज मालामाल, बाकी के राशिवाले जानें अपना भाग्‍यफल यहां
x
हालांकि आपको अच्छे खानपान के साथ आराम पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

आज किन राशियों पर बरसेगी ईश्वर की कृपा और खुलेंगे किसके लिए तरक्की के द्वार, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।


मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
अगर आप व्यापारी है और किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो ऐसे मामलों में आपको जल्दबाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। हालांकि आप पर अपना सर्वश्रेष्ठ देने का दबाव भी अधिक रहेगा। ऐसे में आप थोड़ा तनाव भी महसूस कर सकते हैं। आपको खुद पर विश्वास रखने की जरूरत है। आप पूरी सकारात्मकता के साथ कड़ा परिश्रम करें, आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति जरूर होगी। पैसों के मामले में दिन बहुत खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्च होने से आपका बजट असंतुलित हो सकता है। बेहतर होगा आप पैसों के मामले में ज्यादा लापरवाही न करें। घर का वातावरण शांत रहेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आपको बुखार, जुकाम, खांसी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग:गहरा पीला

शुभ अंक:7

शुभ समय:सुबह 7:20 से दोपहर 12 बजे तक

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2022, तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा का वंदन आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2022, तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा का वंदन

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। दफ्तर में आपको आपका प्रमोशन लेटर मिल सकता है और आपकी आमदनी बढ़ने की भी प्रबल संभावना है। आप काफी सकारात्मक और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है, खासतौर पर अगर आप दवाइयों का काम करते हैं तो आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। यदि कुछ समय से आप अपने जीवनसाथी को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं तो अपनी व्यस्त दिनचर्या में से समय निकालकर अपने प्रिय के साथ घूमने फिरने के लिए जाएं। इससे आपके रिश्ते में एक नयापन आएगा, साथ ही आपके बीच प्यार भी बढ़ेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। यदि आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो आपको क्रोध और तनाव से दूर रहना होगा।

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 8 बजे से 10:15 तक


मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आप विद्यार्थी हैं और कठिन विषयों को समझने में आपको दिक्कत महसूस हो रही है तो आप अपने मित्रों की मदद से इस समय पढ़ाई के प्रति जरा सी भी लापरवाही आगे बढ़ा सकती है। नौकरीपेशा जातकों को जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से यदि आप वर्तमान नौकरी को छोड़कर नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप सोच समझ कर अपना फैसला लें। व्यापार से जुड़े जातक टैक्स के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही न करें, नहीं तो आज आपका बड़ा नुकसान हो सकता है, साथ ही आपकी छवि भी खराब हो सकती है। पैसों के मामले में दिन औसत रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज आपकी बहसबाजी हो सकती है। बेहतर होगा आप गुस्से में गलत शब्दों का प्रयोग न करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। देर तक खाली पेट न रहें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: दोपहर 2:20 से शाम 4:30 बजे तक


कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
दफ्तर में सहकर्मियों के साथ आप ज्यादा गप्पेबाजी बाजी न करें। इसके अलावा अपने शब्दों का प्रयोग भी बहुत ही संभलकर करें। आपकी फिसली हुई जुबान की वजह से आज विवाद होने के आसार हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी नया काम करने से बचने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में कोई भी व्यवसायिक प्रस्ताव स्वीकार न करें। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। घर के किसी सदस्य की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। लंबे समय बाद आज आपको परिजनों के साथ ज्यादा वक्त बिताने का मौका मिलेगा। अपनों के साथ अपने मन की बात साझा करके आप बहुत ही अच्छा महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। सेहत को लेकर आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से यदि आपको पहले से ही कोई रोग है तो आप अपना ध्यान रखें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 34


सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
फैशन, मीडिया, पॉलिटिक्स आदि से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। यदि आप विदेशी कंपनियों से जुड़ा काम करते हैं तो आपको जबरदस्त फायदा हो सकता है। आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। आर्थिक प्रयास में सफलता मिल सकती है। आज आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा, विशेष रूप से माता-पिता का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। आपके वैवाहिक जीवन की गाड़ी पटरी पर रहेगी। अगर बात आपके स्वस्थ्य की करें तो आज आपकी सेहत में सुधार नजर आ सकता है। हालांकि आपको अच्छे खानपान के साथ आराम पर भी ध्यान देने की जरूरत है।


Next Story