लाइफ स्टाइल

पुरुषों की त्वचा का ख्याल रखेंगी ये 3 चीजें, हमेशा रखें अपने साथ

Kajal Dubey
14 Aug 2023 5:04 PM GMT
पुरुषों की त्वचा का ख्याल रखेंगी ये 3 चीजें, हमेशा रखें अपने साथ
x
ऐसा कुछ नहीं हैं कि सुंदर दिखने का अधिकार सिर्फ महिलाओं के पास हैं और केवल महिलाएं ही अपने चहरे के निखार के लिए उपाय कर सकती हैं। जबकि पुरुषों को भी हैंडसम दिखने का उतना ही अधिकार हैं। हांलाकि पुरुष अपने कपड़ों और पर्सनलिटी पर ही ध्यान देते हैं जबकि आप पुरुषों को त्वचा का ख्याल रखने की भी जरूरत होती हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें पुरुषों को हमेशा अपने साथ रखनी चाहिए ताकि पुरुषों की त्वचा की चमक बनी रहे। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।
लिप बाम
चेहरे के सबसे नाजुक अंगों में शामिल होंठो की देखभाल भी बहुत जरूरी है। क्योंकि सूखे और फटे होंठ दिखने में बहुत ही खराब लगते हैं और सामने वाले पर गलत इंप्रेशन डालते हैं। इसलिए पुरुषों को साथ में लिप बाम रखना चाहिए और इसका इस्तेमाल दिनभर करना चाहिए।
आई क्रीम
दिनभर काम करने की वजह से आंखों के नीचे काले घेरों का हो जाना आम बात है। जिसकी वजह से चेहरे पर थकान दिखने लगती है। इस तरह की थकान को अगर चेहरे पर नहीं दिखाना चाहते हैं तो आई क्रीम का इस्तेमाल करिए। इसकी मदद से चेहरे पर ताजगी नजर आती है और चेहरा खिला-खिला नजर आता है।
सनस्क्रीन
लड़कों को तो किसी न किसी काम से धूप में निकलना पड़ता है। जिसकी वजह से उनके चेहरे पर टैनिंग होना आम बात है। इसके लिए जरूरी है कि लड़के सनस्क्रीन जरूर लगाएं। इससे चेहरा मॉइश्चराइज होने के साथ ही हाइड्रेट भी होता है।
Next Story