लाइफ स्टाइल

Diet में जुड़ी हैं ये 3 चीजो से बढ़ती है शुगर

Sanjna Verma
11 Aug 2024 5:33 PM GMT
Diet में जुड़ी हैं ये 3 चीजो से बढ़ती है शुगर
x
हेल्थ टिप्स Health Tips: बीमारियों के इस दौर में हर कोई चाहता है कि वह स्‍वस्‍थ रहे। स्‍वस्‍थ रहने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर आहार का सेवन जरूरी है। घर का बना खाना सुरक्षित और सेहत के लिए फायदेमंद होता है। यही सोचकर अब लोगों ने ऐसी चीजों का सेवन शुरू कर दिया है, जो उन्‍हें बीमार नहीं होने देतीं। लेकिन क्‍या आप सोच सकते हैं कि जो चीजें आपको फायदा पहुंचा रही हैं, असल में वह आपके स्‍वास्‍थ्‍य के लिए हानिकारक हो सकती हैं।
जी हां, हम कुछ चीजों को हेल्दी मानकर पिछले कई सालों से खा रहे हैं, लेकिन सच तो यह है कि ये धीरे-धीरे आपको बीमार कर रही हैं। आयुर्वेदिक डॉक्‍टर रॉबिन शर्मा ने इंस्‍टाग्राम पर एक वीडियो के जरिए उन 3 चीजों के बारे में बताया है, जो आपकी जान की दुश्‍मन हैं। इन्‍हें रोजाना खाने पर आपको कब्‍ज, शुगर और जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है।
सुबह ना पिएं गुड़ वाली चाय
वैसे तो गुड़ से तैयार चाय का सेवन करने से कई फायदे मिलते हैं। लेकिन गुड़ की तासीर गर्म होती है, ऐसे में अगर आप रोजाना सुबह गुड़ की चाय पिएंगे, तो ब्‍लड शुगर बढ़ने की आशंका बढ़ सकती है। दरअसल, 10 ग्राम गुड़ में 9.7 ग्राम शुगर होती है। ऐसे में अगर आप रोजाना गुड़ की चाय पीते हैं, तो डायबिटीज हो सकती है। विशेषज्ञ मानते हैं कि गुड़ की चाय का सेवन करने से वजन भी बढ़ता है।
चाय के साथ ना खाएं पराठा
सुबह नाश्‍ते के वक्‍त ज्यादातर लोग चाय के साथ पराठा खाना पसंद करते हैं। ब्रेड के मुकाबले भले ही यह नाश्‍ता लोगों को हेल्‍दी लगता हो, लेकिन सेहत के लिहाज से ये दोनों ही चीजें फायदेमंद नहीं है। दूध से बनी चीजों के साथ तला हुआ पराठा एक हैवी मील बन जाता है, जिसे पचाना आसान नहीं होता। इससे Acid Reflux की समस्‍या हो सकती है। खासतौर से अगर आप पराठे के साथ गुड वाली चाय पीते हैं , तो ब्‍लड शुगर बढ़ने के साथ त्‍वचा से जुड़ी समस्या भी पैदा हो सकते हैं। अगर आपको चाय पराठा खाना है, तो बेहतर है कि दोनों के बीच में कम से कम एक घंटे का गैप रखें।
दही चावल से बढ़ेगा घुटनों का दर्द
कई लोग भोजन के बाद दही चावल खाना पसंद करते हैं। अगर आप भी इन्‍हीं में से एक हैं, तो इस आदत को बदल लें। वैसे तो दही में मौजूद प्रोबायोटिक बैक्‍टीरिया आपकी इम्‍यूनिटी को स्‍ट्रांग बनाते हैं, लेकिन इसकी तासीर ठंडी होती है। अगर आप पेट की समस्या से परेशान हैं, तो दही चावल रात के बजाय दोपहर में खाना चाहिए। इससे यह आसानी से पच जाता है। वहीं रात में दही चावल खाने से कमर दर्द, घुटनों का दर्द और जोड़ों का दर्द आपको लंबे वक्‍त तक परेशान कर सकता है।
Next Story