लाइफ स्टाइल

हेल्दी पीरियड्स के लिए जरूरी हैं ये 3 न्यूट्रिएंट्स, करें डाइट में शामिल

SANTOSI TANDI
14 Jun 2023 11:18 AM GMT
हेल्दी पीरियड्स के लिए जरूरी हैं ये 3 न्यूट्रिएंट्स, करें डाइट में शामिल
x
हेल्दी पीरियड्स के लिए जरूरी
किसी भी महिला के लिए पीरियड साइकिल का हेल्दी होना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए शरीर में न्यूट्रिशन्स का सही मात्रा में होना बहुत जरूरी है। शरीर में मौजूद पोषक तत्वों की कमी की वजह से भी पीरियड्स हेल्दी नहीं होते हैं। पीरियड के दिनों में होने वाला दर्द, ऐंठन, कमजोरी लगना या चक्कर आना हमेशा नॉर्मल नहीं होता है। इसके पीछे कई हेल्थ कंडीशन्स हो सकती हैं। शरीर में जरूरी न्यूट्रिशन्स न होने पर भी पीरियड के दिन ज्यादा मुश्किल भरे हो सकते हैं। जहां कुछ फूड आइटम्स पीरियड हेल्थ के लिए इग्नोर करने की सलाह दी जाती हैं तो वहीं कुछ न्यूट्रिएंट्स हेल्दी पीरियड्स के लिए बहुत जरूरी होते हैं।
इस दौरान महिलाओं के शरीर से ब्लड लॉस होता है। ऐसे में आयरन की कमी हो सकती है इसलिए पीरियड्स के दिनों में आयरन रिच फूड्स खाने की सलाह दी जाती है। सिर्फ यही नहीं, विटामिन और मिनरल्स की भी सही मात्रा शरीर में बनी चाहिए। डाइटीशियन मनप्रीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से 3 ऐसे ही न्यूट्रिएंट्स के बारे में जानकारी दी है जो पीरियड हेल्थ सुधारने के लिए अच्छे होते हैं।
मैग्नीशियम
पीरियड हेल्थ के लिए मैग्नीशियम बहुत जरूरी है। पीरियड के दौरान पेट और कमर में दर्द, मूड स्विंग्स की समस्या बनी रहती है। कुछ महिलाओं को इस दौरान सिरदर्द की परेशानी भी होती है। मैग्नीशियम इन सभी चीजों को दूर करता है। हेल्दी पीरियड्स के लिए महिलाओं को मैग्नीशियम रिच फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। काजू, हरी पत्तेदार सब्जियां, केला, काजू, बादाम, छोले, मटर और चिया सीड्स में मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
जिंक
जिंक भी हेल्दी पीरियड्स के लिए अच्छा होता है। यह ओवेरियन फॉलिकल्स को पोषण देता है। जिससे हेल्दी ओव्युलेशन आसान होता है। एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन्स के प्रोडक्शन के लिए भी यह जरूरी होता है। जिंक इम्यूनिटी भी बूस्ट करता है। इसलिए पीरियड हेल्थ के लिए महिलाओं को जिंक जरूर खाना चाहिए। कद्दू के बीज, काजू, ककाओ और छोले में ये प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
यह भी पढ़ें- पीरियड्स में होता है तेज दर्द? हो सकते हैं ये कारण
यहां देखें एक्सपर्ट का पोस्ट
प्रोटीन
प्रोटीन से हमारे शरीर को एमीनो एसिड मिलता है। यह हार्मोन्स को रिपेयर करने और हेल्दी बनाने में मदद करता है। जब शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस होता है तो पीएमएस की परेशानी ज्यादा होती है और पीरियड के दिन भी अधिक मुश्किल भरे होते हैं। प्रोटीन से हार्मोन्स रिपेयर होते हैं और पीएमएस कम होता है। राजमा, दाल, डेयरी प्रोडक्ट्स, नट्स और सीड्स में प्रोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता है।
यह भी पढ़ें-इन 7 वेजिटेरियन फूड्स में है अंडे और मीट से ज्‍यादा प्रोटीन, रोजाना खाएं
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story