लाइफ स्टाइल

इन 2 एक्सरसाइज़ से मिलेगी परफेक्ट जॉ लाइन

Tara Tandi
20 April 2023 2:14 PM GMT
इन 2 एक्सरसाइज़ से मिलेगी परफेक्ट जॉ लाइन
x
जिसके बाद कोई भी आपको गोलू मोलू जैसे नाम
चेहरे की चर्बी बढ़ने के कारण हैं जैसे मोटापा, बढ़ती उम्र, अस्वस्थ खानपान आदि। चेहरे की चर्बी बढ़ने से जबड़े की रेखा कहीं गायब हो जाती है और चेहरा मोटा दिखने लगता है। जिसके बाद कोई भी आपको गोलू मोलू जैसे नामों से बुलाने लगता है। जिससे लोग अक्सर शर्मिंदा होते हैं, कई लोग चेहरे की इस चर्बी को कम करने के लिए कई तरीके अपनाते हैं, लेकिन उनके गालों की चर्बी जस की तस बनी रहती है। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो आज हम आपको उन 2 एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे जिससे आप अपने गालों की चर्बी को आसानी से कम कर पाएंगी।
इस एक्सरसाइज को बैलून एक्सरसाइज कहते हैं। सबसे पहले अपने मुंह में हवा भर लें और अपने मुंह को गुब्बारे की तरह फुला लें। 10-12 सेकेंड तक मुंह में हवा रखें। इन 10-12 सेकंड के दौरान अपनी आंखें खुली रखें और इसे दिन में 4-5 बार किया जा सकता है। इस एक्सरसाइज से गालों की चर्बी को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले अपने सिर को पीछे की ओर ले जाएं। अब अपने मुंह को पूरी तरह खोल लें और फिर उसे कसकर बंद कर लें। इससे आपकी गर्दन की मांसपेशियों पर दबाव पड़ेगा। इसे दिन में 8-9 बार किया जा सकता है। इसे लगातार करने से इसके फायदे आपके गालों पर दिखने लगेंगे।
Next Story