लाइफ स्टाइल

इन 2 फलों के छिलके से नहीं रहेगा मस्सों का नामोनिशान

Kajal Dubey
25 Aug 2023 4:13 PM GMT
इन 2 फलों के छिलके से नहीं रहेगा मस्सों का नामोनिशान
x
अक्सर देखा जाता हैं कि कई लोग अपने चहरे पर हुए मस्सों की समस्याओं से परेशान रहते हैं जो कि उनकी खूबसूरती में दाग लगाते हैं। आमतौर पर पिगमेंट कोशिकाओं की वजह से ये मस्से होते हैं और चहरे की सुंदरता में कमी लाते हैं। ऐसे में आप बाजार में मिलने वाले महंगे उत्पादों को काम में लेने से अच्छा हैं कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाया जाए। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे फलों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके छिलके मस्सों से निजात दिलाने में मदद करेंगे।
केला
केले के छिलके में ऑक्सीकरण रोधी तत्व पाए जाते हैं जो मस्सों को दूर करने में मदद करते हैं। मस्सों से छुटकारा पाने के लिए आपको बस केले के छिलके को रात भर मस्सों पर लगाकर छोड़ना होगा। ऐसा करने से एक रात में ही आप मस्सों की परेशानी से निजात पा सकते हैं।
आलू
केले के अलावा मस्सों को दूर करने के लिए आप आलू का सहारा भी ले सकते हैं। इसके लिए आप आलू को छीलकर उसका पेस्ट अपने मस्सों पर लगाएं। ऐसा करने से आपके मस्से कुछ ही दिन में दूर हो जाएंगे।
Next Story