- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- ये पौधा लगाने से नहीं...
लाइफ स्टाइल
ये पौधा लगाने से नहीं होगी पैसे की कमी, मां लक्ष्मी की होगी कृपा
Ritisha Jaiswal
9 Oct 2022 2:51 PM GMT

x
घर में पेड़-पौधे लगाने का बहुत से लोगों का शौक होता है। अलग-अलग तरह के पौधे घर में खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक होते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ पौधे आपके घर में पैसा आकर्षित करते हैं
घर में पेड़-पौधे लगाने का बहुत से लोगों का शौक होता है। अलग-अलग तरह के पौधे घर में खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक होते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ पौधे आपके घर में पैसा आकर्षित करते हैं। इन्हें घर में लगाने से मां लक्ष्मी आपके घर में मेहरबान रहती हैं। यह पौधे आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार करते हैं। इन पौधे से घर की तरक्की, स्वास्थ्य आदि पर भी पॉजिटिव प्रभाव पड़ता है। आज आपको एक ऐसे पौधे के बारे में बताएंगे, जिसे घर मेें लगाने से मां लक्ष्मी आप पर प्रसन्न होंगी। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...
लक्ष्मणा का पौधा
लक्ष्मणा का पौधा एक बेल के जैसे होता है। इसके पत्ते पान और पीपल के जैसे दिखाई देते हैं। इसे आयुर्वेदिक पौधा भी माना जाता है। आयुर्वेद में इस पौधे को लक्ष्मणा बूटी भी कहते हैं। इस पौधे का सेवन करके कई बीमारियों से छुटकारा पाया जाता है। वहीं घर में इसे रखने से सुख-समृद्धि और धन वैभव की प्राप्ति होती है।
घर में आता है पैसा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह पौधा मां लक्ष्मी को बहुत ही पसंद आता है। इसे घर में लगाने से धन का आगमन भी बढ़ जाता है। इसके अलावा यह पौधा आपके घर का वास्तु दोष भी खत्म कर देता है। इस पौधे को लगाने से रुके हुए काम भी चलने लगते हैं। घर में इस पौधे को लगाने से हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।
इस दिशा में रखें लक्षमणा का पौधा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, लक्ष्मणा का पौधा आप उत्तर-पूर्व दिशा में लगा सकते हैं। उत्तर-पूर्व दिशा कुबेर की मानी जाती है। इसके अलावा यह पौधा आप पूर्व दिशा में भी लगा सकते हैं। किसी बड़े गमले में पौधा लगाकर आप पौधा बालकनी में भी रख सकते हैं।
रहती है बरकत
लक्षमणा का पौधा धन को आकर्षित करता है। घर में इसे लगाने से पैसे के रास्ते खुलते हैं। घर के सदस्यों की आय में भी बढ़ोतरी होती है। घर की दरिद्रता भी इस पौधे को लगाने से दूर होती है। आर्थिक संकट दूर करने के लिए भी यह पौधा बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे घर में लगाने से धन की बरकत बनी रहती है।

Ritisha Jaiswal
Next Story