लाइफ स्टाइल

रोज सुबह उठते ही होता है शरीर में दर्द तो आज ही अपनाएं ये उपाय

Kajal Dubey
7 Sep 2022 9:43 AM GMT
रोज सुबह उठते ही होता है शरीर में दर्द तो आज ही अपनाएं ये उपाय
x
: रात भर सोने के बाद सुबह उठकर शरीर काफी ढीला रहता है।
: रात भर सोने के बाद सुबह उठकर शरीर काफी ढीला रहता है। कई लोगों के शरीर में सुबह उठने के बाद दर्द भी रहता है। जिसकी वजह से काफी समस्या होती हैं। कई बार तो यह दर्द पूरे दिनभर रहता है। व्यक्ति इस दर्द से काफी परेशान रहता है। इससे छुटकारा पाने के लिए हर कोई अपने अपने तरह से उपाय करता है, लेकिन यह समस्या कई बार इतनी जल्दी खत्म नहीं होती है। कई बार यह दर्द थकान की वजह से होता है, तो कई बार रात भर सही नींद न आने की वजह से होता है। इसके अलावा इसका मुख्य कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी है। यह कोई बड़ी समस्या नहीं है, लेकिन अगर इसे नजरअंदाज किया जाए तो यह समस्या बड़ी हो सकती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कुछ उपाय अपनाया जा सकता है।

भरपूर मात्रा में ले पोषक तत्व
अगर आपको भी सुबह उठकर शरीर में काफी दर्द रहता है, तो आपको पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेना चाहिए। अपनी डाइट में ऐसे फूड शामिल करना चाहिए जिनमें प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन मौजूद हो। कई बार पोषक तत्वों की कमी की वजह से हड्डियां कमजोर होने लगती है जिस वजह से यह दर्द उठता है। ऐसी में अपनी डाइट में डाल मांस-मछली, अंडा, दूध, दही जैसी चीजें शामिल करना चाहिए।
डेली रूटीन में शामिल करें एक्सरसाइज
कई बार शरीर को एक ही ढर्रे में रखने की वजह से यह समस्या होती है। हम कोई एक्टिविटी नहीं करते हैं। बस ऑफिस से घर और घर में खाना खा कर सो जाते हैं। पूरी दिनचर्या हमारी ऐसी ही निकल जाती है। जिस वजह से शरीर की हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, इसलिए अपनी डेली रूटीन में सुबह उठकर कम से कम 20 से 25 मिनट एक्सरसाइज या योगा जरूर करना चाहिए, ताकि आपका शरीर एक्टिव रहे। इसके अलावा सुबह शाम दोनों टाइम वॉक पर जाना चाहिए।

न्यूज़ क्रेडिट :timesnowhindi
Next Story