लाइफ स्टाइल

एक नहीं बल्कि कई तरह की होती है सुपारी, इससे जुड़ी ये जानकारी जरूर जानें

SANTOSI TANDI
16 Jun 2023 1:23 PM GMT
एक नहीं बल्कि कई तरह की होती है सुपारी, इससे जुड़ी ये जानकारी जरूर जानें
x
इससे जुड़ी ये जानकारी जरूर जानें
खाने से लेकर पूजा अनुष्ठान तक, घरों में सुपारी के कई तरह से इस्तेमाल किए जाते हैं। सुपारी को तांबूल फल की श्रेणी में गिना जाता है, जिसका पूजा में नवग्रह बनाने और खाने के लिए किया जाता है। आयुर्वेद में भी सुपारी से कई तरह के रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के उपचार के लिए किया जाता है। इसके अलावा वास्तु विशेषज्ञ भी इसका इस्तेमाल कई सारे उपाय के लिए करते हैं। अक्सर इसका इस्तेमाल पान, माउथ फ्रेशनर बनाने और गुटखा में किया जाता है। अधिकांश लोगों को सुपारी के इन्हीं उपयोग के बारे में पता होता है। लेकिन आयुर्वेद के किताब में इसका इस्तेमाल कई तरह के औषधी निर्माण के लिए किया जाता है, वहीं रसोई में महिलाएं इसे मसाले के रूप में भी इस्तेमाल करती हैं,आज के इस लेख में हम सुपारी के बारे में जानेंगे।
क्या है सुपारी?
सुपारी एक खाद्य पदार्थ की श्रेणी में आती है जिसे विभिन्न रोग के रोकथाम के लिए इस्तेमाल किया जाता है। मुख्यतः यह तीन प्रकार के होते हैं जिसका इस्तेमाल पान दुकान से लेकर घरों में किया जाता है।
1.साधारण सुपारी
2.मगरोली सुपारी
3.लाल सुपारी
इसमें साधारण और लाल सुपारी का उपयोग खाने के लिए किया जाता है, वहीं मगरोली सुपारी का उपयोग ज्यादातर पूजा-पाठ के लिए किया जाता है। मगरोली सुपारी की साइज छोटी होती है। वहीं साधारण सुपारी का आकार गोल और बड़ा होता है और लाला सुपारी दिखने में गहरे लाल रंग और चपटी हुई होती है, स्वाद में भी यह साधारण सुपारी से अधिक कड़वी या कसैली होती है। कीमत की बात करें तो लाल सुपारी अन्य से महंगी होती है।
सुपारी के बारे में
नारियल, ताड़ (ताड़ गोला रेसिपी) और खजूर के वृक्ष के समान ऊंचा होता है और यह खजूर की तरह गुच्छों में फल देता है। इसके पत्ते नारियल के पत्ते की तरह सीधे और बड़े होते हैं, वहीं इसका तना सीधा, चिकना और छल्लेदार होता है। इसके फल छोटे-छोटे चिकने और नारंगी रंग के होते हैं और पकने के बाद गहरे नारंगी रंग के हो जाते हैं। इस नारंगी रंग के छिलके के अंदर ही सुपारी होता है। कच्चा सुपारी किसी फल की तरह बहुत मुलायम होते हैं जिसे साधारण चाकू से काट सकते हैं, वहीं पकने के बाद सुपारी लकड़ी की तरह सख्त हो जाता है। इस सख्त सुपारी को काटने के लिए सुपारी सरौता नामक औजार का उपयोग किया जाता है। आमतौर पर सुपारी खाने वाले लोगों के घरों में सुपारी सरौता मिल जाएगा।
सुपारी का इस्तेमाल
आमतौर सुपारी को बारीक और टुकड़ों में काटकर पान (बनारसी पान) में चूना और कत्था के साथ लपेटकर खाया जाता है। इसके अलावा लोग इससे गुटखा और मीठी सुपारी जैसे कई तरह के पान मसाला बनाने के लिए यूज करते हैं।
ये रही सुपारी से जुड़ी कुछ खास जानकारी, उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को लाइक और शेयर जरूर करें और ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Next Story