- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- मुगलों द्वारा बनवाया...
लाइफ स्टाइल
मुगलों द्वारा बनवाया गया भारत में ऐसी भी ईमारत है, जो अपनी खूबसूरती की वजह से यह पूरे विश्व में प्रसिद्ध है
Rounak Dey
13 July 2023 10:16 PM IST

x
लाइफस्टाइल: भारत अपनी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं के लिए दुनियाभर मे काफी मशहूर है। यहां अक्सर दूर-दूर से लोग भारतीय कल्चर से रूबरू होने आते हैं। भारत में कई ऐसी इमारतें मौजूद हैं जो भारत की विस्तृत संस्कृति को दर्शाती हैं। यहां कई ऐसी इमारतें भी हैं जिन्हें मुगलों द्वारा बनवाया गया था और आज अपनी खूबसूरती की वजह से यह पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। मुगलों की देन हैं भारत की ये खूबसूरत इमारतें, एक बार तो बनता है दीदार भारत को मुगलों से मिली हैं ये खूबसूरत इमारतें अपनी विविधताओं के लिए दुनियाभर में मशहूर भारत हमेशा से ही लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता रहा है। यहां की संस्कृति और परंपरा से रूबरू होने देश-विदेश से लोग यहां आते हैं। भारत अपनी वास्तुकला के लिए भी लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध है। यहां कई सारी ऐसी इमारतें हैं, जो अपनी खूबसूरती के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं। खास बात यह है कि इन इमारतों में भारत के इतिहास की झलक भी देखने को मिलती है। भारत में कई वर्षों तक मुगलों का शासन रहा है। मुगलों में भारत में कई ऐसी इमारतों का निर्माण कराया, जो आज देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी मशहूर हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी भी इमारतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो मुगलों द्वारा बनवाई गई हैं और आपको एक बार जरूर देखनी चाहिए।
सफेद संगमरमर का यह मकबरा मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में बनवाया था। इसे दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारतों में से एक माना जाता है और यह यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है। लाल बलुआ पत्थर से बना यह किला 17वीं से 19वीं शताब्दी तक मुगल बादशाहों का मुख्य निवास स्थान था। यह दिल्ली में स्थित है और यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। यह भारत की सबसे मशहूर मस्जिद है और इसे शाहजहां ने दिल्ली में बनवाया था। यह भी एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। इस मकबरे का निर्माण दूसरे मुगल बादशाह हुमायूं ने अपने पिता बाबर की याद में करवाया था। आगरा में मौजूद ताज महल इसी की तर्ज पर बनाया गया था। यह 16वीं शताब्दी में अकबर द्वारा बनाया गया एक योजनाबद्ध शहर था। यह उत्तर प्रदेश में स्थित है, जो अपनी खूबसूरती के लिए काफी मशहूर है। इसे भी यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल का दर्जा प्राप्त है।
इस किले का निर्माण 16वीं शताब्दी में अकबर ने कराया था और बाद में उनके पोते शाहजहां ने इसका विस्तार किया था। आगरा में स्थित इस किले का नाम भी यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल की सूची में है। यह फतेहपुर सीकरी में स्थित एक विशाल प्रवेश द्वार है। इसे 16वीं शताब्दी में अकबर ने गुजरात पर अपनी जीत की याद में बनवाया था। इस मकबरे का निर्माण मुगल बादशाह मोहम्मद शाह के प्रधान मंत्री सफदरजंग ने करवाया था। यह दिल्ली में स्थित है और ये भारत में मुगलों द्वारा बनाए गए कई शानदार स्मारकों में से एक है।
Next Story





