- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- सूखे-फटे होठ के कई...
लाइफ स्टाइल
सूखे-फटे होठ के कई कारण हो सकते हैं, जानिए इससे छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
Tara Tandi
23 July 2022 11:48 AM IST

x
मौसम चाहें कोई भी हो कई लोग फटे होठों के कारण परेशान रहते हैं। कई लोगों में ये समस्या काफी ज्यादा गंभीर हो जाते हैं।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मौसम चाहें कोई भी हो कई लोग फटे होठों के कारण परेशान रहते हैं। कई लोगों में ये समस्या काफी ज्यादा गंभीर हो जाते हैं। सूखे-फटे होठ के कई कारण हो सकते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए कुछ टिप्स को अपना सकते हैं। यहां हम बता रहे हैं सूखे फटे होठ का कारण और इसे ठीक करने के आसान तरीके।
क्यों होते हैं सूखे फटे लिप्स
-डिहाइड्रेशन
- धूम्रपान और शराब पीना
- सन डैमेज
- होठों पर बार-बार जीभ फेरना
- एलर्जी
- दवाओं के कारण
- सर्दियों के महीनों के दौरान हवा में नमी की कमी
फटे होठों पर क्या लगाएं
1) शहद- शहद में नमी देने और ठीक करने की शक्ति होती है। यह खोई हुई नमी को वापस लाने के लिए आपके सूखे होंठों को हाइड्रेट करता है। शुद्ध ऑर्गेनिक शहद को दिन में कई बार अपने फटे होंठों पर लगाएं।
2) ग्लिसरीन- ग्लिसरीन आपके होंठों को मॉइस्चराइज करती है और साफ, गुलाबी और सॉफ्ट बनाती है। आधा चम्मच अरंडी के तेल में आधा चम्मच ग्लिसरीन मिलाएं और अपने होठों पर धीरे से मालिश करें।
3) घी- घी या मक्खन होंठों को चिकना रखने में मदद करता है। इसके लिए गुनगुना घी लें और सोने से पहले इसे अपने होठों पर लगाएं।
4) दूध क्रीम- मिल्क क्रीम एक बेहतरीन स्किन सॉफ्टनर है। इसे होंठों पर लगाने से यह डेड स्किन को हटाता है और होंठों को चिकना बनाता है। बस अपने होठों पर थोड़ी मात्रा में लगाएं, 10 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें।
Next Story





