लाइफ स्टाइल

भारत के पर्यटक स्थलों में मौजूद हैं, ऐसी जगह रात के अंधेरे में नजर आती है चमकदार रौशनी

Tulsi Rao
3 July 2021 8:24 AM GMT
भारत के पर्यटक स्थलों में मौजूद हैं, ऐसी जगह रात के अंधेरे में नजर आती है चमकदार रौशनी
x
प्राकृतिक चीजों से लेकर सदियों पुरानी चीजों तक भारत आश्चर्य से भरपूर है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भारत में कई पर्यटक स्थल हैं। घूमने के लिए यहां पहाड़, समूद्र, नदियां, वॉटरफॉल, ताल सब कुछ है। कहीं भूतों द्वारा बनाया गया किला है, तो कहीं चमकती चीजें हैं। प्राकृतिक चीजों से लेकर सदियों पुरानी चीजों तक भारत आश्चर्य से भरपूर है। तो चलिए जानते हैं भारत की ऐसी जगहों के बारे में जो रात के अंधेरे में चमकती हैं।

पुरुषवाड़ी वन
महाराष्ट्र में स्थित पुरुषवाड़ी एक आदिवासी गांव है। ये जगह लाखों लोगों का आकर्षण का कैंद्र है। यही वजह है कि हर साल गर्मियों में यहां बड़ी संख्या में लोग घूमने आते हैं। साथ ही ये जगह जुगनू को भी अपनी ओर आकर्षित करती है। प्रजनन काल में जुगनू अपने साथी को आकर्षित करने के लिए गोधूलि के समय बायोलुमिनसेंस का उत्पादन करते हैं। मई और जून के महीने में जुगनू के साख बिखरे पेड़, टिमटिमाते हैं और पूरे वन में चकाचौंध करते हैं। कहा जाता है कि ऐसा करके वो अपने साथियों को बहकाने की कोशिश करते हैं। यहां हर साल जुगनू उत्सव भी मनाया जाता है।
जुहू बीच
महाराष्ट्र में स्थित जुहू बीच को हर कोई जानता है। यहां शाम के समय कई बार सेलेब्स को स्पॉट किया जाता है। इस जगह हर कोई जाना चाहता है। लेकिन जब भी आप जुहू बीच घूमने जाएं तो रात में इसे देखने जरूर जाएं। यहां सुक्ष्मजीव की वजह से बिजली के नीले रंग झिलमिलाते दिखाई देते हैं। इसे नोक्टिलुका स्किनटिलन्स कहा जाता है। यहां जाने के लिए रात का समय सबसे बेस्त है, जब भी आप यहां घूमने जाएं तो कोशिश करें की रात 8 बजें के बाद ही जाएं।


Next Story