- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- मेथी दाने के सेवन के...
लाइफ स्टाइल
मेथी दाने के सेवन के मिलते हैं कई फायदे बस सही तरीका जान लें
SHIDDHANT
29 Nov 2025 10:47 PM IST

x
Delhi दिल्ली। सर्दियां आते ही मेथी की खुशबू रसोई में बस जाती है। आयुर्वेद में तो इसे ऐसी हरी सब्जी माना गया है जो शरीर के वात, पित्त और कफ तीनों दोषों को संतुलित करती है। यह खून को साफ करती है, पाचन सुधारती है, शुगर कंट्रोल में मदद करती है और शरीर को भीतर से गर्म रखती है। यदि इसे सही तरीके से खाया जाए तो इसके फायदे दोगुने हो जाते हैं।
सबसे पहले बात करते हैं भिगोई हुई मेथी दाना की। इसे रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाने से गैस, एसिडिटी, सूजन और शुगर पर तुरंत असर होता है। बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और स्किन भी चमकती है। इसी तरह मेथी को जब गुड़ के साथ लिया जाता है, तो यह शरीर में आयरन के अवशोषण को बढ़ा देता है। इसलिए जिन लोगों को कमजोरी, एनीमिया या पीरियड्स में दर्द की समस्या रहती है, उनके लिए मेथी और गुड़ का यह कॉम्बिनेशन बहुत फायदेमंद है।
सूजन या शरीर दर्द को कम करने में मेथी और हल्दी का मिश्रण अच्छा माना जाता है। यह जोड़ों की जकड़न, दर्द और शरीर की सूजन को काफी हद तक कम करता है। इसी तरह मेथी का साग अगर हल्के स्टीम में पकाया जाए तो उसका पोषण लगभग 40 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। तड़का लगाने से कई पौष्टिक तत्व खत्म हो जाते हैं, इसलिए स्टीम की हुई मेथी को थोड़ा घी डालकर खाना ज्यादा लाभकारी होता है।
जिन लोगों को गर्म तासीर की वजह से मेथी सूट नहीं करती, उनके लिए मेथी और दही का मेल परफेक्ट है। दही मेथी की गर्मी को संतुलित कर देता है और यह मिश्रण गैस, एसिडिटी और पेट फूलने में तुरंत राहत देता है। सर्दियों में कफ, खांसी और जुकाम से परेशानी रहती है तो मेथी और अदरक की चाय बहुत असरदार मानी गई है। यह गले को राहत देती है और कफ को साफ करती है। मेथी दाना बालों के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। इसे भिगोकर हेयर मास्क की तरह लगाने से बाल झड़ना कम होता है और डैंड्रफ भी घटता है। अंकुरित मेथी (स्प्राउटेड मेथी) सबसे ज्यादा पौष्टिक मानी जाती है। इसमें विटामिन और एंजाइम कई गुना बढ़ जाते हैं, इसलिए इसे सलाद या नींबू के साथ खाना बेहद फायदेमंद है।
Tagsमेथीआयुर्वेदसर्दियों में स्वास्थ्यपाचन सुधारशुगर कंट्रोलबालों की देखभालस्किन के लिए मेथीमेथी के फायदेभिगोई मेथीअंकुरित मेथीहल्दीगुड़अदरकजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





