लाइफ स्टाइल

तिल खाने से होते हैं कई लाभ, जानें इसके अनचाहे फायदे

Shubhra Nandy
8 Oct 2020 1:50 PM IST
तिल खाने से होते हैं कई लाभ, जानें इसके अनचाहे फायदे
x
अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ ही मौसम में बदलाव होना शुरू हो गया है. सर्दी के मौसम का आगाज हो चुका है. इसकी वजह से सुबह-शाम हल्की ठंड रहने लगी है
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ ही मौसम में बदलाव होना शुरू हो गया है. सर्दी के मौसम का आगाज हो चुका है. इसकी वजह से सुबह-शाम हल्की ठंड रहने लगी है. बदलते मौसम की वजह से लोगों की सेहत पर असर पड़ना लाजिमी है. ऐसे में खुद को इस मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाने और गरम रखने के लिए आप अपने खाने के रूटीन में तिल का इस्तेमाल करना शुरू कर दें.


तिल के इस्तेमाल से आपको कई अनगिनत फायदे होंगे और इसके साथ ही आप हेल्दी भी रहेंगे. तिल में मोनो-सैचुरेटेड फैटी एसिड होता है, जो कोलेस्ट्रोल को कम करता है. तिल में सेसमीन नाम का एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है, जो कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है. इतना ही नहीं, दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाव के लिए तिल कापी फायदेमंद है. यह लंग ब्रेस्ट कैंसर, कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर, पेट के कैंसर, ल्यूकेमिया जैसी गंभीर बीमारियों की रोकथाम करता है.

डिप्रेशन में कमी

तिल में कुछ ऐसे विटामिन-तत्व पाए जाते हैं जो डिप्रेशन को कम करने में मददगार साबित होते हैं. तिल का रोजाना थोड़ी मात्रा में सेवन करने से आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है.

स्किन के लिए फायदेमंद

तिल को दूध में भिगोकर उसका पेस्ट चेहरे पर लगाने से चेहरे पर प्राकृतिक चमक आती है, और रंग भी निखरता है. तिल का तेल त्वचा के लिए बहुत ही लाभदायक होता है. इसकी मदद से त्वचा को जरूरी पोषण मिलता है और इसमें नमी बरकरार रहती है.

बालों को सफेद होने से रोके

तिल का प्रयोग बालों की हेल्थ के फायदेमंद माना जाता है. तिल के तेल का इस्तेमाल या फिर प्रतिदिन थोड़ी मात्रा में तिल को खाने से बालों का वक्त से पहले पकना और झड़ना बंद हो जाता है.

हड्डियों की मजबूती

तिल में डाइट्री प्रोटीन और एमिनो एसिड होता है जो बच्चों की हड्डियों के विकास को बढ़ावा देता है. इसके अलावा यह मांस-पेशियों के लिए भी बहुत फायदेमंद है. इसके तेल से दर्द में राहत मिलती है.

खांसी से राहत

सूखी खांसी होने पर तिल को मिश्री और पानी के साथ सेवन करने से लाभ मिलता है. इसके अलावा तिल के तेल को लहसुन के साथ गुनगुना करके में कान में डालने पर कान के दर्द में आराम मिलता है.



Next Story