- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- सर्दियों में शकरकंद...

x
वैसे तो शकरकंद को कभी भी खाया जा सकता है। लेकिन यह सर्दियों के सीजन में ही अधिक खाया जाता है। इसके कमाल के फायदे होते है, इसके अलावा इसको स्वीट पटैटो भी कहा जाता है। इसमें मौजूद विटामिन , मिनरल्स , प्रोटीन और फाइबर हमारे शरीर के लिए अतियंत उपयोगी है। यह एक वरदान के रूप में है। इसके सेवन से कई फायदे होते है , यह कई बिमारियों में भी काफी लाभदायक होता है। तो आइये जानते है , इसके शानदार लाभ और कैसे इसका सेवन किया जाता है।
1 डायबिटीज और कैंसर से लड़ने में करे मदद
यह आलू की तुलना में अधिक हेल्थी होता है, इसमें विटामिन- A , B , C और E के गुण पाए जाते हैं। यह डायबिटीस और कैंसर जैसी घातक बीमारियों से लड़ने में मददगार हैं। इसका सेवन सर्दियों में जरूर करना चाहिए।
2 डाइजेशन
अक्सर खाना अच्छे से न पचने की समस्या आये दिन लोगों को होती ही रहती है। उसके लोग ना जाने कितनी दवाइयां खा लेते है। इसके लिए एक बेहतर उपाय है , वह है रोज़ाना शकरकंद खाएं इसमें फाइबर और एंटी - ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में मिलता है, जो पेट से जुडी परेशानियां जैसे कब्ज , अपच आदि में फायदेमंद होता है।
3 आँखों की रोशनी में लाभदायक
शकरकंद खाने से आँखों की रोशनी में फायदा होता है। शकरकंद में बीटा - कैरोटीन के साथ एन्थोसायनिन है, जिसके सेवन से आँखों की समस्या खत्म होती है। और कमजोर होने से बचाता है।
4 हड्डियों को करें मजबूत
इसमें विटामिन - डी और विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिसकी वजह से यह दांतों और हड्डियों के साथ - साथ त्वचा और हमारी नसों को ग्रोथ व मजबूत करता है। छोटे बच्चों को भी इसका सेवन करवाना चाहिए।
5 शकरकंद को कैसे खाया जाये
शकरकंद खाने का सही समय लंच के वक्त होता है। क्योंकि इसमें मौजूद कैल्शियम शरीर को मिलने में करीबन 4 से 5 घंटे लगते है। जिसके लिए धूप इसको अच्छे से बढ़ावा देता है। आप इसको चूल्हे पर भून कर या कुकर में बॉईल करके खा सकते है। इसके लिए आप कुछ शकरकंद लें उनको कुकर डाल दें जिस तरह से आप आलू को उबलते है। उसी तरह आप इनको भी उबाल लें यदि आप कुकर में पानी एड करने के साथ थोड़ी चीनी डाल कर उबलेंगे तो शकरकंद अधिक टेस्टी लगेगी।
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Next Story