लाइफ स्टाइल

world की सबसे छोटी हवाई यात्रा: कुछ सेकेंड में टेकऑफ से लैंडिंग तक

Ashish verma
1 Jun 2025 7:37 PM IST
world की सबसे छोटी हवाई यात्रा: कुछ सेकेंड में टेकऑफ से लैंडिंग तक
x
world की सबसे छोटी हवाई यात्रा

New Delhi.नई दिल्ली। हवाई यात्रा का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में लंबी दूरी और आसमान में उड़ते बड़े विमानों की तस्वीर उभरती है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया की सबसे छोटी उड़ान कितनी लंबी हो सकती है? एक घंटा? या शायद कुछ मिनट? अगर आपका जवाब यही है, तो आप बिल्कुल गलत हैं! दरअसल, दुनिया में एक ऐसा फ्लाइट टूर भी है, जिसमें उड़ान भरने के कुछ सेकंड के भीतर ही फ्लाइट लैंड हो जाती है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा, बस कुछ सेकंड में!हम बात कर रहे हैं स्कॉटलैंड के ऑर्कनी द्वीप समूह में स्थित वेस्ट्रे और पापा वेस्ट्रे द्वीपों के बीच की उड़ान की।

यह कोई आम उड़ान नहीं है, बल्कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दुनिया की सबसे छोटी कमर्शियल उड़ान के तौर पर दर्ज है। इस यात्रा की दूरी सिर्फ 2.7 किलोमीटर है और इसे पूरा करने में विमान को औसतन सिर्फ 80 सेकंड का समय लगता है। कई बार हवा की दिशा अनुकूल होने पर यह समय घटकर 53 सेकंड भी हो सकता है। सिर्फ 80 सेकंड की यात्रा


Next Story