लाइफ स्टाइल

दुनिया के सबसे खतरनाक अंधविश्वास, आज भी खौफ के साए में जीते है लोग

jantaserishta.com
9 Jan 2021 3:23 PM IST
दुनिया के सबसे खतरनाक अंधविश्वास, आज भी खौफ के साए में जीते है लोग
x

DEMO PIC 

नई दिल्ली. दुनिया में तरह-तरह के लोग पाए जाते हैं. कुछ लोग अंधविश्वास (Superstition) में बहुत विश्वास करते हैं तो कुछ इनके खिलाफ रहते हैं. कोई बिल्ली के रास्ता काटने को अशुभ मानता है तो कोई किसी के छींकने पर ठहर जाता है. आज जानिए दुनिया के कुछ ऐसे अंधविश्वासों (Bizarre Superstitions) के बारे में, जो आपको भी हैरान कर देंगे.

दुनिया में सबसे मनहूस पक्षी का खिताब यूरेशियन राइनेक (Eurasian Wryneck) को मिला हुआ है. यूरोप के लोग इस पक्षी से बेहद डरते हैं. यह पक्षी अपना सिर किसी भी दिशा में घुमा लेता है. ऐसा माना जाता है कि यूरेशियन राइनेक जिस व्यक्ति की ओर सिर घुमाकर देख लेता है, उसकी जल्द ही मौत हो जाती है.
19वीं सदी में कैमरे (Camera) को लेकर लोगों में बहुत अंधविश्वास (Superstition) और डर था. उस समय ऐसा माना जाता था कि किसी की तस्वीर को खींचकर उसकी आत्मा को वश में किया जा सकता है. 19वीं सदी में लोग कैमरे से दूरी बनाकर रखते थे.
आज भी दक्षिण अफ्रीका के कुछ हिस्सों में ऐसा माना जाता है कि शीशे में इंसान की आत्मा कैद हो जाती है. इस डर की वजह से वहां के काफी लोग शीशा देखते ही नहीं हैं.
19वीं सदी में ओपल स्टोन को दुनिया का सबसे मनहूस पत्थर माना जाता था. ऐसी मान्यता थी कि इसे पहनने के बाद इंसान के बुरे दिन शुरू हो जाते हैं. हालांकि अब कई जगहों पर इसे सबसे सौभाग्यशाली माना जाता है.
अगर आपकी कार पर चिड़िया बीट कर देती होगी तो अमूमन आपको बहुत गुस्सा आता होगा, लेकिन रूस (Russia) में चिड़ियों की बीट को लोग भाग्यशाली मानते हैं. वहां ऐसा माना जाता है कि अगर चिड़िया आपके सामान पर बीट कर दे तो आप अमीर बन सकते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story