लाइफ स्टाइल

दुनिया की सबसे सस्ती होटल, कीमत इतनी कम की भरोशा नहीं होगा

HARRY
24 April 2023 5:58 PM GMT
दुनिया की सबसे सस्ती होटल, कीमत इतनी कम की भरोशा नहीं  होगा
x
बताया गया है कि.
जनता से रिश्ता बेबडेस्क | दुनिया के बड़े बड़े होटल के बारे में आपने सुना होगा। जैसे ताज, ओबरॉय या और भी। इनकी लक्ज़री के बारे में तो सब जानते हैं कितनी बेहतरीन फैसिलिटी है और बड़े बड़े रूम्स इन सब के अधिकतर सभी लोग कायल हैं। लेकिन हम इनके बारे में बात नही कर रहे हैं। हम बात कर रहे हैं छोटे से होटल की जो कि बहुत ही सस्ता है। जी हाँ,सबसे सस्ता ,जिसकी कीमत है मात्र 26 रूपए। चौंक गए न। सही कह रहे हैं हम। बता दे आपको भी इसके बारे में।
दरअसल, ये होटल है बांग्लादेश की राजधानी ढाका में। जो कि एक फ्लोटिंग होटल है। जी हाँ, ढाका में बहने वाली एक नदी बुरीगंगा में तैरता है ये होटल जहाँ की एक रात का किराया है मात्र 26 रूपए। लेकिन जितनी इसकी कीमत है उसी हिसाब से उसकी सुविधा भी है। यहाँ आपको सोने के लिए सिर्फ एक बिस्तर दिया जाता है और उतनी ही जगह भी।
बताया गया है कि इस लम्बे बेड पर करीब 17 लोग सो सकते हैं। हर एक को अपना एक लॉकर दिया जाता है अपना सामान रखने के लिए। और इसके अलावा यहाँ आपको कोई सुविधा नही मिलेगी ना टीवी है न कोई डाइनिंग एरिया है। बाकि सब चीजों के यहाँ नदी का ही पानी इस्तेमाल करना पड़ता है। इस होटल के कुछ रेगुलर कस्टमर भी हैं जो 47 साल से यहाँ रुके हैं। यहां के मालिक 53 वर्षीय मुहम्मद मुस्तफा मियां हैं। वो बताते हैं की यहाँ कुछ प्राइवेट रूम भी हैं लेकिन अधिकतर वो फुल ही रहते हैं।
Next Story