- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Shahi paneer स्वाद ऐसा...
लाइफ स्टाइल
Shahi paneer स्वाद ऐसा की भूल जाएंगे रेस्टोरेंट का रास्ता
Tara Tandi
24 July 2025 6:57 PM IST

x
Shahi paneer रेसिपी: अगर आप अपने घर पर शाही पनीर बनाना चाहते हैं तो आपको इसे बनाने की ये खास रेसिपी पता होनी चाहिए. शाही पनीर हर भारतीय का पसंदीदा भोजन है। आपने इसे घर पर बनाने के बारे में तो कई बार सोचा होगा, लेकिन इसकी ग्रेवी कैसे बनाई जाती है, इसमें कौन से मसालों का इस्तेमाल किया जाता है, इसके बारे में सोचकर अगर आपने घर पर शाही पनीर बनाना बंद कर दिया है, तो आपको इसे बनाने की यह रेसिपी जान लेनी चाहिए इस रेसिपी से आपको पता चल जाएगा कि घर पर शाही पनीर बनाने के लिए आपको किन सामग्रियों की आवश्यकता होगी और इसे बनाने का सही तरीका क्या है।काजू का उपयोग करके घर पर बनाया गया रेस्तरां जैसा शाही पनीर। आइए आपको बताते हैं कि कैसे कम समय में तैयार हो जाता है शाही पनीर. हर तरह की सब्जियों के साथ पनीर ज्यादातर लोगों को पसंद होता है लेकिन शाही पनीर बहुत ही स्वादिष्ट होता है. शाही पनीर की सब्जी आप हर पार्टी में अपने मेहमानों के लिए या अपने खास दिन पर बना सकते हैं. शाही पनीर सब्ज़ी बनाना बिल्कुल आसान है.
पनीर- 500 ग्राम
टमाटर - 5
हरी मिर्च- 2
अदरक- एक लम्बा टुकड़ा
घी या तेल- 2 चम्मच
जीरा- 1/2 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
लाल मिर्च- 1 चम्मच
धनिया पत्ती- थोड़ी सी
काजू- थोड़ा सा
मलाई या क्रीम- 1/2 कप
गरम मसाला- 1 चम्मच
नमक- स्वादानुसार
बनाने की विधि
शाही पनीर बनाने के लिए आप सबसे पहले पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लें. - एक नॉन-स्टिक पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल डालें और पनीर को हल्का भूरा होने तक भून लें.
काजू को आधे घंटे के लिए पानी में भिगोकर बारीक पीस लें और एक बाउल में निकाल लें.
टमाटर, अदरक और हरी मिर्च को मिक्सर में पीसकर पेस्ट बना लीजिए. - पेस्ट को निकाल कर एक बाउल में रख लें. - क्रीम को भी मिक्सर में फेंट लें.
एक पैन में घी या मक्खन गर्म करें. गरम घी में जीरा डालिये. - जीरा ब्राउन होने पर हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालकर हल्का सा भून लीजिए और इस मसाले में टमाटर का पेस्ट डालकर चमचे से चलाते हुए भून लीजिए. - टमाटर भुनने के बाद इसमें काजू का पेस्ट और क्रीम डाल दीजिए और मसाले को चमचे से तब तक चलाते रहिए जब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे. इस मसाले को आवश्यकतानुसार गाढ़ा या पतला करने के लिए इसमें पानी मिला लें. नमक और लाल मिर्च डालकर मिला दीजिये.
उबाल आने पर इसमें पनीर के टुकड़े डालकर मिला दीजिए और सब्जी को 3-4 मिनिट तक बिल्कुल धीमी आंच पर पकने दीजिए, ताकि पनीर के अन्दर का सारा मसाला उसमें समा जाए. शाही पनीर सब्जी तैयार है. गैस बंद कर दीजिये. थोड़ा सा हरा धनियां बचाकर, हरा धनियां और गरम मसाला डाल दीजिये.
शाही पनीर की सब्जी को प्याले में निकाल लीजिए. ऊपर से हरे धनिये से सजाइये. गरम शाही पनीर को चावल, नान परांठे या गरम चपाती के साथ परोसिये और खाइये.
Tagsशाही पनीर रेसिपीShahi paneer recipeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





