लाइफ स्टाइल

दिल में बस जाएगा चिकन कोरमा का स्वाद, आजमाए बनाने का मुगलई तरीका

Kajal Dubey
19 Aug 2023 11:46 AM GMT
दिल में बस जाएगा चिकन कोरमा का स्वाद, आजमाए बनाने का मुगलई तरीका
x
नॉनवेज खाने के शौक़ीन लोग अक्सर बाहर ढ़ाबे या रेस्टोरेंट का स्वाद लेना पसंद करते हैं। लेकिन इस कोरोना काल में लोग बाहर के भोजन से दूर बना रहे हैं। ऐसे में आप चाहे तो घर पर ही बेहतरीन स्वाद युक्त चिकन कोरमा बना सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए चिकन कोरमा बनाने का मुगलई तरीका लेकर आए हैं जिसका स्वाद सभी के दिल में बस जाएगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
- 1/2 किलो चिकन
- 1 कप तेल
- 2-3 घी
- 8-10 इलाइची
- 6-7 लौंग
- 2 टेबल स्पून लहसुन
- 1 टेबल स्पून धनिया पाउडर
- 1 टेबल स्पून मिर्च
- स्वादानुसार नमक
- 1 टी स्पून अदरक पेस्ट
- 1 कप दही
- 2 स्लाइसड प्याज (फ्राइड, दही के साथ पीसी हुई)
- 1 टी स्पून गरम मसाला
- केसर (3 छोटे चम्मच पानी के साथ मिला हुआ)
- गार्निशिंग के लिए हरा धनिया
बनाने की वि​धि
एक पैन में घी गर्म करें। अब इसमें इलाइची, लौंग, लहसुन डालें और इसे अच्छे से फ्राई करें। इसके बाद इसमें चिकन डालें और इसे 2 से 3 मिनट के लिए पकाएं। इसे लगातार चलाते रहें। एक बार जब यह ब्राउन हो जाएं तो इसमें धनिया और लाल मिर्च पाउडर डालें। फिर स्वादानुसार नमक डालें। अब इसमें अदरक का पेस्ट, दही और फ्राइड प्याज का मिश्रण डालें। इसे एक मिनट तक पकने दें।
इसके बाद गरम मसाला और केसर डालें। अगर आपको ग्रेवी गाढ़ी लगे तो इसे ढकने से पहले थोड़ा पानी डालें। मसाला चिकन के साथ अच्छी तरह मिक्स हो जाएगा। इसे धीमी आंच पर 10 से 15 मिनट तक पकाएं। बीच-बीच में इसे चलाते रहे। तैयार है आपका चिकन कोरमा। अब हरा धनिया डालकर इसे गार्निश करें और गर्मागर्म सर्व करें।
Next Story