लाइफ स्टाइल

बाथरूम से आती बदबू, करती है मेहमानों के सामने शर्मिंदा, सफाई के लिए आजमाए ये तरीके

Mohammed Raziq
25 Aug 2023 5:29 PM IST
बाथरूम से आती बदबू, करती है मेहमानों के सामने शर्मिंदा, सफाई के लिए आजमाए ये तरीके
x
सफाई के लिए आजमाए ये तरीके
जब भी कभी घर में मेहमान आते हैं तो सभी अपने घर की सफाई कर उसे चमका देते हैं ताकि उन्हें अच्चा लगे और आपका घर सुंदर दिखे। लेकिन अक्सर देखा गया है कि सफाई के बाद भी बाथरूम से आने वाली दुर्गंध समाप्त नहीं होती हैं जो मेहमानों के सामने आपको शर्मिंदा करती हैं। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि बाथरूम की धुलाई के समय कुछ ऐसे चीजों की मदद ली जाए जो बाथरूम को चमकाने के साथ ही सुगंधित बनाए। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आपको मेहमानों के सामने बाथरूम की बदबू की वजह से शर्मिंदा नहीं होना पड़ेगा। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।
सिरका
आप चाहें तो बाजार में आसानी से मिलने वाले काले सिरके का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सिरके की ज्यादा सी मात्रा को पानी में मिलाकर फर्श पर फैला दीजिए। इसके बाद उसे बाकी उपायों की ही तरह कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दीजिए। इस उपाय से एक ओर जहां बाथरूम का फ्लोर चमक उठेगा वहीं एक भीनी-भीनी सुगंध भी आने लगेगी।
साबुन का पानी
अगर आपके बाथरूम से बदबू आती है तो आप किसी सुगंधित डिटर्जेंट पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। डिटर्जेंट पाउडर को पानी में मिलाकर फर्श की सफाई करने से एक ओर जहां फर्श चमक उठता है वहीं बदबू भी कम हो जाती है। सप्ताह में दो से तीन बार ऐसा करने से दुर्गंध हमेशा के लिए दूर हो जाती है।
नींबू का रस
नींबू, किचन में मौजूद एक ऐसी चीज है जिसके एक नहीं सैकड़ों उपयोग हैं। बाथरूम की दुर्गंध दूर करने के लिए ये एक बहुत कारगर उपाय है। ज्यादा मात्रा में नींबू के रस को फ्लोर पर डाल दीजिए। कुछ देर के लिए बाथरूम को बंद कर दीजिए। उसके बाद साफ पानी से बाथरूम को धो लीजिए। आप महससू करेंगे कि बाथरूम साफ होने के साथ ही दुर्गंधमुक्त भी हो गया है।
बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा की कुछ ज्यादा सी मात्रा लेकर उसे बाल्टी में पानी लेकर घोल लीजिए। उसके बाद फ्लोर पर उस पानी को फैला दीजिए। कुछ देर उसे उसी तरह रहने दें। बाद में साफ पानी से फ्लोर को साफ कर लीजिए। ऐसे सप्ताह में दो बार करने से बाथरूम की बदबू चली जाएगी।
Next Story